HCL Share Price Crash Shiv Nadar Loss: भारतीय शेयर बाजार से आज एक ऐसी खबर आई जिसने सबको चौंका दिया है। देश के सबसे बड़े दानवीर और दिल्ली के सबसे अमीर शख्स शिव नादर को महज चंद मिनटों में हजारों करोड़ रुपये का घाटा लग गया है। दरअसल, उनकी कंपनी HCL टेक के शेयर बुधवार सुबह 9 फीसदी से ज्यादा टूट गए, जिससे नादर की नेटवर्थ में भारी सेंध लगी है।
क्यों आई HCL के शेयरों में सुनामी?
बता दें कि कंपनी ने मंगलवार को अपनी तीसरी तिमाही (Q3 FY26) के नतीजे जारी किए थे। भले ही मुनाफे में 4% की बढ़ोतरी हुई हो, लेकिन मैनेजमेंट ने भविष्य को लेकर जो संकेत दिए हैं, उसने निवेशकों को डरा दिया है। गौरतलब है कि मैनेजमेंट ने मांग के माहौल को अस्थिर बताया है, जिसके कारण आज बिकवाली का जबरदस्त दबाव देखा गया।
मार्केट के ताजा आंकड़े (सुबह 10:08 बजे)
- शेयर भाव: ₹1308.90 (करीब 9.20% की गिरावट)
- मार्केट कैप: घटकर 3,55,205.19 करोड़ रुपये रह गया।
- नुकसान: शिव नादर की नेटवर्थ में एक ही दिन में 2.1 बिलियन डॉलर (करीब 27 हजार करोड़ रुपये) की कमी आई।
जो लोग स्टॉक मार्केट में सक्रिय हैं, उनमें भी इस गिरावट को लेकर चर्चा तेज है। रायपुर के स्टॉक ब्रोकर्स का कहना है कि आईटी सेक्टर में आई इस गिरावट का असर आने वाले दिनों में दूसरे टेक शेयरों पर भी दिख सकता है।
फोर्ब्स की लिस्ट में लुढ़के शिव नादर
मिली जानकारी के अनुसार, इस भारी नुकसान के बाद शिव नादर की नेटवर्थ अब 28.9 बिलियन डॉलर (करीब 2 लाख 7 हजार करोड़ रुपये) के आसपास आ गई है। फोर्ब्स की रियल टाइम बिलेनियर लिस्ट में आज उनकी संपत्ति में 6.64% की गिरावट दर्ज की गई है, जो इस साल का अब तक का सबसे बड़ा झटका माना जा रहा है।


