10th-12th Result 2026 : उत्तर प्रदेश में बोर्ड परीक्षा देने वाले लाखों छात्रों का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने 23 अप्रैल 2026 को शाम 4 बजे हाईस्कूल (कक्षा 10वीं) का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया। इस बार परिणाम ने न सिर्फ रिकॉर्ड समय में दस्तक दी, बल्कि शानदार सफलता दर के साथ नई उपलब्धि भी दर्ज की।

इस साल कुल पास प्रतिशत 90.42 रहा, जो छात्रों की मेहनत और मूल्यांकन प्रक्रिया की तेजी दोनों को दर्शाता है। टॉपर्स की बात करें तो सीतापुर की कशिश वर्मा और बाराबंकी की अंशिका वर्मा ने 97.83 प्रतिशत अंक हासिल कर संयुक्त रूप से प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया। दोनों छात्राओं के प्रदर्शन ने यह साबित किया कि कड़ी प्रतिस्पर्धा के बावजूद मेहनत का कोई विकल्प नहीं होता।

करीब 27.32 लाख छात्र-छात्राओं ने इस साल 10वीं की परीक्षा दी थी। खास बात यह रही कि बोर्ड ने परीक्षा और मूल्यांकन प्रक्रिया में इस बार अभूतपूर्व तेजी दिखाई। परीक्षाएं 18 फरवरी से 12 मार्च के बीच संपन्न हुईं, जबकि 18 मार्च से 4 अप्रैल के बीच ही कॉपियों की जांच पूरी कर ली गई।

See also  होलीः राजधानी के रेलवे मंडल पर बढ़ेगी सुरक्षा व्यवस्था, आरपीएफ की छुट्टी रद्द

इस विशाल कार्य को पूरा करने के लिए लगभग 1.53 लाख कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई, जिनमें 83,800 से अधिक परीक्षक शामिल थे। इसी तेज प्रक्रिया का नतीजा है कि इस बार रिजल्ट पिछले साल की तुलना में पहले घोषित किया गया। छात्र अपने परिणाम आधिकारिक वेबसाइट, डिजीलॉकर और एसएमएस के जरिए भी आसानी से देख सकते हैं।

रिजल्ट चेक करने का सबसे आसान तरीका

अगर आप सीधा वेबसाइट से नतीजे देखना चाहते हैं, तो इन आसान स्टेप्स को फॉलो करें –

  1. सबसे पहले यूपी बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट www.upmsp.edu.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर आपको “UP Board Class 10 Result 2026” का लिंक मिलेगा, उस पर क्लिक करें।
  3. अब आपके सामने एक नया पेज खुलेगा। यहां अपना रोल नंबर और जो भी जरूरी डिटेल्स मांगी गई हैं, वो सही सही भरें।
  4. सबमिट बटन पर क्लिक करते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा।

नवीन कुमार साहू को पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष से अधिक का अनुभव है। उन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से Bachelor of Science (Electronic Media) और Master of Science (Electronic Media) की डिग्री हासिल की है। उन्होंने राजधानी रायपुर के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें छत्तीसगढ़, राष्ट्रीय समाचार, राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन का अनुभव है। वे तथ्यपरक, विश्वसनीय और SEO-अनुकूल समाचार एवं लेख तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक और उपयोगी जानकारी सरल भाषा में पहुंचाना है।