मुंबई। फिल्म धुरंधर में अपनी एक्टिंग से सबका दिल जीतने वाली नई नवेली स्टार सारा अर्जुन के हाथ एक जैकपॉट लग गया है। चर्चा है कि रणवीर सिंह के साथ डेब्यू करने वाली सारा अब भारतीय सिनेमा की वीनस यानी मधुबाला का किरदार निभाते नजर आएंगी। वेराइटी इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, इस मेगा बजट बायोपिक के लिए सारा का नाम फाइनल कर लिया गया है, जिसे लेकर सिनेमा प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह है।

भंसाली का साथ और डार्लिंग्स वाली डायरेक्टर

दरअसल, यह प्रोजेक्ट पिछले कई सालों से अटका हुआ था, लेकिन अब इसे नई उड़ान मिल गई है। मैदानी सूत्रों की मानें तो दिग्गज फिल्म मेकर संजय लीला भंसाली इस फिल्म को सपोर्ट कर रहे हैं। वहीं, फिल्म के निर्देशन की कमान ‘डार्लिंग्स’ फेम जसमीत के रीन संभालेंगी। पहले बजट की कमी से काम रुका था, पर भंसाली के आते ही फिल्म फिर से ट्रैक पर लौट आई है।

See also  बॉक्स ऑफिस 2019 में ऋतिक रोशन ने मचाया तहलका ,300 करोड़ रिकॅार्ड तोड़, दे दी सलमान-अक्षय को इस साल मात !

जुलाई 2026 से शुरू होगी शूटिंग

गौरतलब है कि यह फिल्म बड़े पर्दे के बजाय सीधे स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म (OTT) पर रिलीज होगी। रिपोर्ट के अनुसार सारा अर्जुन ने मधुबाला जैसा दिखने के लिए अपने लुक और बॉडी लैंग्वेज पर काम शुरू कर दिया है फिल्म का प्रोडक्शन जुलाई 2026 में शुरू होने की उम्मीद है। फिल्म में दिलीप कुमार और किशोर कुमार के अहम रोल के लिए अभी हीरो की तलाश जारी है।

कई बड़ी हीरोइनें थी रेस में

बता दें कि मधुबाला की विरासत को पर्दे पर उतारने के लिए मेकर्स ने शरवरी वाघ, साई पल्लवी और कल्याणी प्रियदर्शन जैसी नामी अभिनेत्रियों से भी संपर्क किया था। लंबे समय तक चले विचार-विमर्श के बाद अब सारा अर्जुन को इस रोल के लिए साइन करने की खबरें आ रही हैं। हालांकि, अभी तक मेकर्स की तरफ से कोई आधिकारिक बयान (Official Statement) नहीं आया है।

क्या दिखेगा फिल्म में?

यह बायोपिक मधुबाला के केवल फिल्मी सफर तक सीमित नहीं रहेगी। इसमें उनके निजी जीवन के उतार-चढ़ाव, दिलीप कुमार के साथ उनका अधूरा प्यार और किशोर कुमार के साथ उनके रिश्तों की गहराई को दिखाया जाएगा। साथ ही, महज 36 साल की उम्र में उनके अचानक निधन के दर्दनाक पहलू को भी यह फिल्म छुएगी।

See also  महाकुंभ से चर्चा में आईं मोनालिसा की शादी पर विवाद: फिल्ममेकर सनोज मिश्रा ने 'लव जिहाद' बताकर जताया दुख