Bengal Voting Live: नई दिल्ली/कोलकाता/चैन्नई। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 152 सीटों पर मतदान हुआ, जिसमें 91.40 फीसदी वोटिंग दर्ज की गई। मतदान के दौरान राज्य के कई इलाकों में हिंसा की घटनाएं भी सामने आईं, लेकिन इसके बावजूद मतदाताओं का उत्साह कम नहीं हुआ। यही वजह है कि इस चरण में अब तक का सबसे अधिक मतदान रिकॉर्ड किया गया। वहीं तमिलनाडु में सभी सीटों पर आज मतदान हुआ। भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने बताया कि आज़ादी के बाद से पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में अब तक का सबसे ज़्यादा मतदान प्रतिशत दर्ज किया गया है।

पश्चिम बंगाल में पहले चरण के जिला-वार आंकड़ों के अनुसार अलीपुरद्वार में लगभग 88.74 प्रतिशत, बांकुरा में 89.91 प्रतिशत, बीरभूम में 91.55 प्रतिशत, कूच बिहार में 92.07 प्रतिशत, दक्षिण दिनाजपुर में 93.12 प्रतिशत, दार्जिलिंग में 86.49 प्रतिशत, जलपाईगुड़ी में 91.20 प्रतिशत, झाड़ग्राम में 90.53 प्रतिशत, कलिम्पोंग में 81.98 प्रतिशत और मालदा में 89.56 प्रतिशत। वहीं मुर्शिदाबाद में 91.36 प्रतिशत, पश्चिम बर्धमान में 86.89 प्रतिशत, पश्चिम मेदिनीपुर में 90.70 प्रतिशत, पूर्वी मेदिनीपुर में 88.55 प्रतिशत, पुरुलिया में 87.35 प्रतिशत और उत्तर दिनाजपुर में 89.74 प्रतिशत वोटिंग दर्ज की गई।

See also  Operation Ajay: इजरायल में फंसे भारतीयों को निकालने की तैयारी, शुरू हुआ ऑपरेशन अजय, आज रवाना होगी स्पेशल फ्लाइट

Bengal Voting Live: तमिलनाडु में 82.24 प्रतिशत मतदान

तमिलनाडु चुनाव की बात करें तो, चुनाव आयोग के अनुसार, राज्य में शाम 5:00 बजे तक कुल वोटिंग प्रतिशत लगभग 82.24 प्रतिशत (Voting Percentage) दर्ज किया गया। जिला-वार आंकड़ों के अनुसार अरियालुर में लगभग 83.09 प्रतिशत, चेंगलपट्टू में 82.41 प्रतिशत, चेन्नई में 81.34 प्रतिशत, कोयंबटूर में 82.33 प्रतिशत, कुड्डालोर में 81.91 प्रतिशत, धर्मपुरी में 87.28 प्रतिशत, डिंडीगुल में 86.35 प्रतिशत, इरोड में 87.59 प्रतिशत, कल्लाकुरिची में 84.22 प्रतिशत, और कांचीपुरम में 84.92 प्रतिशत।

इनके अलावा, कन्याकुमारी में 73.44 प्रतिशत, करूर में 89.32 प्रतिशत, कृष्णागिरी में 82.40 प्रतिशत, मदुरै में 77.89 प्रतिशत, मयिलादुथुराई में 78.41 प्रतिशत, नागपट्टिनम में 83.15 प्रतिशत, नामक्कल में 87.63 प्रतिशत, पेरम्बलुर में 82.75 प्रतिशत, और पुदुकोट्टई में 81.55 प्रतिशत मतदाताओं की भागीदारी दर्ज की गई।

वहीं, रामनाथपुरम में 74.41 प्रतिशत, रानीपेट में 86.28 प्रतिशत, सेलम में 88.02 प्रतिशत, शिवगंगा में 74.44 प्रतिशत, तेनकासी में 79.28 प्रतिशत, तंजावुर में 78.07 प्रतिशत, नीलगिरि में 75.90 प्रतिशत, थेनी में 78.73 प्रतिशत, तिरुवल्लुर में 80.70 प्रतिशत, और तिरुवरुर में 80.65 प्रतिशत मतदाताओं की भागीदारी दर्ज की गई।

See also  हिंदू एकता की अलख जगाने निकले धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की दिल्ली से वृंदावन तक की पदयात्रा का आज समापन

इसके अलावा, थूथुकुडी में 77.56 प्रतिशत, तिरुचिरापल्ली में 82.76 प्रतिशत, तिरुनेलवेली में 75.10 प्रतिशत, तिरुपत्तूर में 85.28 प्रतिशत, तिरुप्पुर में 86.33 प्रतिशत, तिरुवन्नामलाई में 85.59 प्रतिशत, वेल्लोर में 85.06 प्रतिशत, विलुप्पुरम में 85.45 प्रतिशत और विरुधुनगर में 82.16 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। पश्चिम बंगाल में चुनावों का दूसरा चरण 29 अप्रैल को निर्धारित है। इस बीच, चुनाव परिणाम 4 मई को घोषित किए जाएंगे।