सक्ती जिले के बिर्रा क्षेत्र के करही गांव में गुरुवार की देर रात अज्ञात बदमाशों ने बड़ी घटना को अंजाम दिया। अज्ञात नकाबपोश बदमाशों ने रेत-सीमेंट व्यवसायी सम्मेलाल कश्यप के घर में घुसकर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। इस सनसनीखेज वारदात में उनके बड़े बेटे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छोटा बेटा घायल है।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, वारदात रात के उस वक्त हुई जब पूरा परिवार गहरी नींद में था। सम्मेलाल कश्यप के बड़े बेटे आयुष कश्यप को दो गोलियां लगीं, जिससे उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं, छोटे बेटे आशुतोष के दाहिने हाथ में गोली लगी है।

खौफ के साये में करही गांव

गौरतलब है कि इस वारदात के बाद करही गांव सहित पूरे बिर्रा क्षेत्र में डर और असुरक्षा का माहौल है। ग्रामीण इस बात से हैरान और परेशान हैं कि नकाबपोशों ने इतनी निडरता से इस हत्याकांड को अंजाम कैसे दिया। फिलहाल पुलिस की गश्त बढ़ा दी गई है, लेकिन आरोपियों का अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है।

See also   मातृत्व वंदना योजना बनी वरदान, मातृ-शिशु स्वास्थ्य में आया सुधार

नवीन कुमार साहू को पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष से अधिक का अनुभव है। उन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से Bachelor of Science (Electronic Media) और Master of Science (Electronic Media) की डिग्री हासिल की है। उन्होंने राजधानी रायपुर के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें छत्तीसगढ़, राष्ट्रीय समाचार, राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन का अनुभव है। वे तथ्यपरक, विश्वसनीय और SEO-अनुकूल समाचार एवं लेख तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक और उपयोगी जानकारी सरल भाषा में पहुंचाना है।