CG Politics: रायपुर। नई दिल्ली में आज आम आदमी पार्टी के दो-तिहाई राज्यसभा सदस्य पार्टी से इस्तीफा देकर बीजेपी में शामिल हो गए। बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन खुद इस मौके पर मौजूद रहे। आज जिन सांसदों ने बीजेपी ज्वाइन किया है एक नाम संदीप पाठक का भी है। संदीप पाठक राज्यसभा तो पंजाब से गए हैं, लेकिन वह छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले के रहने वाले हैं।

CG Politics: बीजेपी में शामिल होने से पहले डॉ संदीप पाठक आम आदमी पार्टी में संगठन महासचिव के रूप में काम कर रहे थे। उनकी की पहचान असाधारण गणितीय समझ और मजबूत संगठनात्मक नेतृत्वकर्ता के रूप में है। इन्होंने पंजाब के 2022 विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी को जीत दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

CG Politics: कैंब्रिज यूनिवर्सिटी से पीएचडी और दिल्ली IIT में हैं प्रोफेसर

छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले के बटाहा गांव के रहने वाले हैं। उनका परिवार खेती-किसानी से जुड़ा है। संदीप पाठक का जन्म 4 अक्टूबर 1979 को हुआ था। शुरुआती शिक्षा उन्होंने अपने गांव से ही की। इसके बाद वह बिलासपुर में स्थित अपनी बुआ के घर चले गए। यहां उन्होंने क्लास 6 से ग्रेजुएशन तक शिक्षा पूरा की। इसके बाद आगे की पढ़ाई के लिए वे कैंब्रिज यूनिवर्सिटी पहुंचे। अभी वह दिल्ली में आईआईटी के प्रोफेसर हैं।

See also  नोटबंदी पर पर्दा डालने हुई ‘दूसरी नोटबंदी’, निष्पक्ष हो जांच : खरगे

CG Politics: इस पूरे घटनाक्रम के बाद छत्तीसगढ़ में डॉ संदीप पाठक की भूमिका को लेकर अटकलें शुरु हो गई हैं। संदीप पाठक के छत्तीसगढ़ की राजनीति में सक्रिय होने के कयास लग रहे हैं। बताया जा रहा है कि बीजेपी के शामिल होने के बाद डॉ संदीप पाठक लोरमी विधानसभा से आने वाले चुनाव में विधायक चुनाव लड़ सकते हैं।

CG Politics: यह भी कहा जा रहा है कि डॉ संदीप पाठक अगर सीधे राजनीति में इंट्री नहीं करते हैं तो वो पार्टी अध्यक्ष नीतिन नवीन की टीम के बड़ी भूमिका दिख सकते हैं। उन्होंने चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर के साथ भी काफी काम किया है। उन्हें एक अच्छे चुनावी रणनीतिकार माना जाता है। अच्छा शैक्षिक बैकग्राउंड होने के साथ ही उनका छत्तीसगढ़ के गांव, किसान और ग्रामीण परिवेश से गहरा लगाव है। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि आने वाले समय में बीजेपी छत्तीसगढ़ में उन्हें भूमिका के लिए तैयार कर सकती है।

See also  हल्दी रोकती है 'कैंसर', किसान कर रहे आर्गेनिक खेती