AAP MPs join BJP: सियासी गलियारों तक इस वक्त एक ही चर्चा है क्या अब राघव चड्ढा और उनके साथियों की सांसदी जाएगी? आम आदमी पार्टी (AAP) के भीतर मचे घमासान ने अब एक नया मोड़ ले लिया है। दो-तिहाई सांसदों के भाजपा में शामिल होने की खबरों के बाद, अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया ने मिलकर उन सांसदों को घेरने की फुलप्रूफ रणनीति तैयार कर ली है जिन्होंने पाला बदला है।

आधी रात को केजरीवाल के घर इमरजेंसी मीटिंग

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, कल रात दिल्ली में भारी गहमागहमी रही। मनीष सिसोदिया जैसे ही गुजरात के राजकोट दौरे से लौटे, वे एयरपोर्ट से सीधा अरविंद केजरीवाल के घर पहुंचे। रात के सन्नाटे में करीब आधे घंटे तक चली इस बैठक में केवल एक ही एजेंडा था पार्टी छोड़ने वालों को सबक सिखाना। खबर है कि पार्टी अब उन तीन मुख्य चेहरों (राघव चड्ढा, संदीप पाठक और अशोक मित्तल) को निशाना बनाने जा रही है, जो कैमरे के सामने भाजपा का दामन थामते नजर आए थे।

See also  Nasha Mukt Bharat Abhiyaan 2026 Launch: 'नशा मुक्त युवा विकसित भारत संकल्प अभियान' की शुरुआत: PM मोदी ने किया शुभारंभ

इन 3 सांसदों पर गिरेगी गाज, व्हिप ने कसी कमर

पार्टी के भीतर से बड़ी खबर निकलकर आ रही है कि राज्यसभा में आप के मुख्य व्हिप एनडी गुप्ता अब एक्शन मोड में हैं। बताया जा रहा है कि पार्टी बहुत जल्द राज्यसभा के सभापति को एक कड़ा पत्र भेजने वाली है। इस पत्र में संविधान की 10वीं अनुसूची दलबदल विरोधी कानून का हवाला देते हुए इन तीन सांसदों को अयोग्य घोषित करने की मांग की जाएगी।

बता दें कि कल राघव चड्ढा ने खुद भाजपा ज्वाइन करने की बात सार्वजनिक की। वहीं संदीप पाठक और अशोक मित्तल सीधे तौर पर भाजपा के मंच पर दिखाई दिए। सूत्रों का कहना है कि पार्टी अन्य 4 सांसदों पर फिलहाल वेट एंड वॉच की स्थिति में है क्योंकि वे अभी कैमरे के सामने नहीं आए हैं।

संजय सिंह का एलान डिस्क्वालिफाई होकर रहेंगे

जानकारों की मानें तो राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने मोर्चा संभाल लिया है। उन्होंने साफ कर दिया है कि लोकतंत्र का मजाक उड़ाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। संजय सिंह ने कहा है कि जब इन सांसदों को कैमरे के सामने भाजपा ज्वाइन करते देखा गया है, तो इनके खिलाफ कार्रवाई करने के लिए पर्याप्त सबूत मौजूद हैं।

See also  नक्सलियों ने बरसाई अंधाधुंध गोलियां, 2 ASI 3 कांस्टेबल शहीद