टीआरपी डेस्क। ED Raid : प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने गुरुवार सुबह बिलासपुर में बड़ी कार्रवाई करते हुए सराफा कारोबारी के ठिकानों पर दबिश दी है। बिलासपुर में श्रीराम ज्वेलर्स के संचालक विवेक अग्रवाल के निवास पर दस्तावेजों की सघन जांच जारी है।

बिलासपुर के मध्यनगरी चौक स्थित श्रीराम ज्वेलर्स के संचालक विवेक अग्रवाल के घर और दुकान पर ईडी की टीम सुबह से दस्तावेजों को खंगाल रही है। जानकारी के अनुसार, विवेक अग्रवाल के भाई विकास अग्रवाल शराब घोटाले के मुख्य आरोपी अनवर ढेबर के करीबी माने जाते हैं और फिलहाल फरार हैं। विकास अग्रवाल पर सिंडिकेट का सदस्य होने का आरोप है।

See also  BREAKING : स्वास्थ्य विभाग में हुआ बड़ा फेरबदल, डॉ. केके सहारे समेत इन अधिकारियों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट

नवीन कुमार साहू को पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष से अधिक का अनुभव है। उन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से Bachelor of Science (Electronic Media) और Master of Science (Electronic Media) की डिग्री हासिल की है। उन्होंने राजधानी रायपुर के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें छत्तीसगढ़, राष्ट्रीय समाचार, राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन का अनुभव है। वे तथ्यपरक, विश्वसनीय और SEO-अनुकूल समाचार एवं लेख तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक और उपयोगी जानकारी सरल भाषा में पहुंचाना है।