टीआरपी डेस्क। RCB vs GT : इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के 42वें मुकाबले में आज गुजरात टाइटंस (GT) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की टीमें आमने-सामने होंगी। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होने वाला यह मैच दोनों टीमों के लिए प्लेऑफ की दौड़ के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण है।
आंकड़ों में बेंगलुरु का पलड़ा भारी
दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 7 मुकाबले खेले गए हैं, जिनमें से बेंगलुरु ने 4 और गुजरात ने 3 मैचों में जीत दर्ज की है। खास बात यह है कि इस मैदान पर हुए पिछले एकमात्र मुकाबले में भी आरसीबी ने बाजी मारी थी। आंकड़ों का एक दिलचस्प पहलू यह भी है कि इन दोनों के बीच हुए सभी 7 मैचों में लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम ही विजेता बनी है, जिससे आज के मैच में टॉस की भूमिका अहम हो जाएगी।
पिच और मौसम का मिजाज
अहमदाबाद में भीषण गर्मी का प्रकोप है, जहां तापमान 43 डिग्री तक पहुंच गया है। पिच क्यूरेटर्स ने नमी बनाए रखने के लिए सतह पर अतिरिक्त पानी का उपयोग किया है। यह लाल मिट्टी वाली पिच बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग साबित हो सकती है, जहां 190-200 का स्कोर एक चुनौतीपूर्ण लक्ष्य होगा। गुजरात की टीम में प्रसिद्ध कृष्णा की वापसी की संभावना है, जबकि बेंगलुरु को फिल सॉल्ट की फिटनेस रिपोर्ट का इंतजार है।
संभावित प्लेइंग 11
गुजरात टाइटंस : साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), शाहरुख खान, वॉशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, कैगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, मानव सुथार, प्रिसिध कृष्णा।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु : विराट कोहली, जैकब बेटेल, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, रसिख सलाम डार, सुयश शर्मा।


