IPL 2026 : ईशान और क्लासेन के अर्धशतक, सनराइजर्स हैदराबाद ने पंजाब किंग्स को दिया 236 रन का लक्ष्य
IPL 2026 : ईशान और क्लासेन के अर्धशतक, सनराइजर्स हैदराबाद ने पंजाब किंग्स को दिया 236 रन का लक्ष्य

IPL 2026: हैदराबाद। हैदराबाद राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले जा रहे सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और पंजाब किंग्स (PBKS) के बीच इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के 49वां मैच में हैदराबाद ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ईशान किशन (55) और हेनरिक क्लासेन (69) के अर्धशतकों की बदौलत 4 विकेट के नुकसान पर पंजाब किंग्स को 236 रन का लक्ष्य दिया है।

IPL 2026: SRH ने एक बार फिर पहले बैटिंग करते हुए बड़ा स्कोर बनाया। चार मैचों में यह तीसरी बार है जब उन्होंने रात के खेल में 200 का आंकड़ा पार किया है। सिर्फ एक बार जब वे ऐसा नहीं कर पाए, तब भी उन्होंने 194 रन बनाए थे। एक बार फिर, ट्रेविस हेड (19 गेंदों पर 38 रन, 3 चौके और 3 छक्के) और अभिषेक शर्मा (13 गेंदों पर 35 रन, 2 चौके और 4 छक्के) की जोड़ी ने टीम को शानदार शुरुआत दी और दोनों ने मिलकर तूफानी बैटिंग की और पहले विकेट के लिए 54 रन जोड़े। फर्ग्यूसन ने अभिषेक को आउट करके इस साझेदारी को तोड़ा और फिर चहल ने आकर हेड को चलता किया।

See also  IPL 2026 : आज भी खेले जाएंगे दो मुकाबले, दोपहर में हैदराबाद और लखनऊ की टीम होंगी आमने-सामने, जानें संभावित प्लेइंग-11

IPL 2026: ईशान और हेनरिक क्लासेन को भी आउट हो जाना चाहिए था, लेकिन उस समय PBKS की फील्डिंग पूरी तरह से बिखर गई। पंजाब ने तीन कैच और एक स्टंपिंग के मौकों को गंवा दिया गया, और इस तरह यह जोड़ी किस्मत के सहारे टिकी रही। ईशान और क्लासेन ने मौकों का पूरा फायदा उठाया और अर्धशतक लगाते हुए स्कोर 200 के पार ले गए।

IPL 2026: ईशान ने 32 गेंदों पर 2 चौकों और 4 छक्कों की मदद से 55 रन बनाए। क्लासेन ने 43 गेंदों पर 3 चौकों और 4 छक्कों की मदद से 69 रन बनाए। अंत में नीतिश रेड्डी कसर पूरी करते हुए स्कोर 230 के पार पहुंचाने में मदद की। नीतिश ने 13 गेंदों पर 29 रन बनाए जिसमें 2 चौके और 2 छक्के शामिल थे।

IPL 2026: पंजाब किंग्स की तरफ से मार्को जानसेन सबसे महंगे साबित हुए जिन्होंने 61 रन दिए और एक भी विकेट नहीं लिया। अर्शदीप सिंह (43 रन दिन), लॉकी फर्ग्यूसन (41 रन दिन) युजवेंद्र चहल (32 रन दिए) और विजयकुमार विशाक (54 रन दिए) ने एक-एक विकेट झटका।

See also  Pakistan agree to Play in Asia Cup: पाकिस्तान की टीम एशिया कप में यूएई के खिलाफ खेलने को राजी, एक घंटे देरी से शुरु होगा मैच