रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में डायरेक्टोरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (DRI) ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। इस एजेंसी ने रिंग रोड स्थित हंस ट्रैवल्स के कार्यालय पर छापेमारी के दौरान टीम ने भारी मात्रा में नोट बरामद किए हैं।

इनपुट के आधार पर मारा छापा

सूत्रों के मुताबिक, DRI को गुप्त सूचना मिली थी कि ट्रैवल कंपनी की बसों का उपयोग करके नकली नोटों की एक बड़ी खेप दूसरे राज्यों में खपाने की तैयारी है। इसी इनपुट के आधार पर पांच अधिकारियों की एक विशेष टीम ने हंस ट्रैवल्स के दफ्तर पर दबिश दी।

छोटे नोटों का बड़ा जखीरा बरामद

तलाशी के दौरान अधिकारियों को 10, 20 और 50 रुपये के नोटों से भरे तीन बोरे मिले। इन बोरों को तत्काल जब्त कर लिया गया है। चौंकाने वाली बात यह है कि आमतौर पर बड़े नोटों की तस्करी होती है, लेकिन यहाँ छोटे नोटों का इतना बड़ा जखीरा मिलने से अधिकारी भी हैरान हैं।

See also  कैबिनेट का बड़ा फैसलाः रायपुर में 23 जनवरी से लागू होगी कमिश्नर प्रणाली, जानें अन्य फैसले

कोलकाता से दिल्ली का कनेक्शन


प्रारंभिक जांच में पता चला है कि नकली नोटों की यह खेप कोलकाता से दिल्ली भेजी जा रही थी और इसके लिए बस ट्रांसपोर्ट नेटवर्क का सहारा लिया गया था। इस मामले में दो प्रमुख संदिग्धों के नाम सामने आए हैं, जो कथित तौर पर इस नेटवर्क का हिस्सा बताए जा रहे हैं।

उदय सिंह बिस्वाल (निवासी कोलकाता)

कमल किशोर गुप्ता (निवासी दिल्ली)

पुलिस के सुपुर्द किया नोटों का पार्सल

फिलहाल, DRI की टीम ने पकड़े गए नोटों के पार्सल को थाना न्यू राजेंद्र नगर की पुलिस के सुपुर्द कर दिया है। वहीं इस पूरे रैकेट के पीछे छिपे अन्य चेहरों की पहचान करने के लिए जांच का दायरा बढ़ा दिया गया है।

उक्त संदिग्ध नगदी के संबंध में थाना न्यू राजेन्द्र नगर में धारा 106 बी.एन.एस.एस. के अंतर्गत कार्यवाही की गई। मामले की विस्तृत जानकारी आयकर विभाग को दे दी दी गई है । बरामद राशि के वास्तविक स्वामी का पता लगाया जा रहा है।

See also  UPSC Aspirants Death: दिल्ली के IAS कोचिंग सेंटर में छात्रों की मौत पर भड़कीं स्वाति मालीवाल, कहा- ये आपदा नहीं, हत्या है