Raipur City News: IPL मुकाबले के लिए रायपुर पहुंची मुंबई इंडियंस टीम, 10 मई को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से होगा मुकाबला
Raipur City News: IPL मुकाबले के लिए रायपुर पहुंची मुंबई इंडियंस टीम, 10 मई को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से होगा मुकाबला

Raipur City News: रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 10 मई को होने वाले आईपीएल मुकाबले को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। मुंबई इंडियंस की टीम बुधवार को रायपुर पहुंच गई, लेकिन टीम के कप्तान हार्दिक पांड्या टीम के साथ नहीं पहुंचे।

Raipur City News: रायपुर एयरपोर्ट से बाहर निकलते समय पूर्व कप्तान रोहित शर्मा बस में नमकीन खाते नजर आए, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में है। 10 मई को होने वाले इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस का सामना रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) से होगा। यह मैच शाम 7:30 बजे शहीद वीर नारायण सिंह क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

Raipur City News: मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बुधवार (6 मई) दोपहर टीम के खिलाड़ी मुंबई एयरपोर्ट के घरेलू टर्मिनल-1 पर पहुंचे थे, लेकिन हार्दिक पांड्या वहां दिखाई नहीं दिए। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि वह बाद में टीम से जुड़ेंगे या नहीं। गौरतलब है कि पांड्या ने पिछला मैच लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ भी नहीं खेला था, जिसमें सूर्यकुमार यादव ने टीम की कप्तानी संभाली थी।

See also  Raipur City News: छत्तीसगढ़ दाऊ अग्रवाल समाज का अधिवेशन 18 को, बूढ़ा तालाब इंडोर स्टेडियम में होगा राष्ट्रीय कवि सम्मेलन

Raipur City News: सुरक्षा की समीक्षा के​ लिए कलेक्टर ने ली बैठक

मैच की तैयारियों को लेकर रायपुर कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने छत्तीसगढ़ क्रिकेट संघ के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में सुरक्षा व्यवस्था, ट्रैफिक नियंत्रण, अग्निशमन और आपदा प्रबंधन से जुड़े महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए गए।

कलेक्टर ने सभी संबंधित विभागों को स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (SOP) का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही स्टेडियम के प्रत्येक गेट पर वालेंटियर तैनात करने और दर्शकों की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखने को कहा गया है।

इस हाई-प्रोफाइल मुकाबले को लेकर क्रिकेट प्रेमियों में उत्साह बना हुआ है, वहीं प्रशासन भी इसे सुचारु और सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के लिए पूरी तरह तैयार नजर आ रहा है।