टीआरपी डेस्क। पश्चिम बंगाल चुनाव परिणामों के बाद राज्य में तनाव की स्थिति बनी हुई है। तृणमूल कांग्रेस ने भाजपा समर्थकों पर हिंसा फैलाने और न्यू मार्केट क्षेत्र में दुकानों सहित पार्टी कार्यालयों में तोड़फोड़ करने का आरोप लगाया है। टीएमसी नेतृत्व का कहना है कि यह जीत का जश्न नहीं बल्कि आतंक का माहौल है। पार्टी ने जगतबल्लवपुर में अपने एक दफ्तर में आगजनी की घटना की भी जानकारी दी है।

विपक्ष ने सीधे तौर पर केंद्र सरकार की नीतियों को इस स्थिति के लिए जिम्मेदार ठहराया है। टीएमसी का दावा है कि केंद्रीय बलों की मौजूदगी के बावजूद हिंसा को रोकने के लिए उचित हस्तक्षेप नहीं किया गया। पार्टी ने इसे राज्य प्रायोजित हिंसा करार देते हुए इसके खिलाफ बड़े आंदोलन का एलान किया है।

इसी बीच उत्तर 24 परगना के सरबेरिया इलाके में गश्त के दौरान पुलिस और केंद्रीय बलों की टीम पर फायरिंग की खबर सामने आई है। इस हमले के बाद पूरे क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। हालांकि इन आरोपों पर अभी आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है, लेकिन इन घटनाओं ने राज्य के राजनीतिक वातावरण को और अधिक गरमा दिया है।

See also  रायपुर की सड़कों पर उतरे कांग्रेसी: तात्यापारा-शारदा चौक चौड़ीकरण के लिए मुआवजे की मांग तेज