Heavy rain clouds and monsoon weather in Chhattisgarh
Weather will be pleasant in Chhattisgarh as monsoon activities increase across the state.

टीआरपी डेस्क। छत्तीसगढ़ में बीते 24 घंटों के दौरान मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। राजधानी रायपुर सहित प्रदेश के कई हिस्सों में तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार रायपुर में 26 मिमी वर्षा हुई, जिससे तापमान में गिरावट आई है।

राजनांदगांव 41 डिग्री सेल्सियस के साथ राज्य में सबसे गर्म रहा, जबकि अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 18.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक उत्तर-पूर्वी उत्तर प्रदेश और तेलंगाना के ऊपर बने चक्रवाती परिसंचरण के कारण यह बदलाव आया है। अगले 24 घंटों के लिए विभाग ने कुछ स्थानों पर वज्रपात और 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अलर्ट जारी किया है।

हालांकि आज से बारिश की गतिविधियों में कमी आएगी और अगले तीन दिनों में अधिकतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की संभावना है। रायपुर में आज बादल छाए रह सकते हैं और अधिकतम तापमान 38 डिग्री तक रहने का अनुमान है।

See also  नक्सली के नाम पर जेल में कैद आदिवासियों की रिहाई के लिए अड़ी सोनी सोरी