टीआरपी डेस्क। Big Breaking : सुवेंदु अधिकारी पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के पहले मुख्यमंत्री के रूप में कल ब्रिगेड परेड ग्राउंड में शपथ लेंगे। इस ऐतिहासिक शपथ ग्रहण समारोह में उनके साथ दो उपमुख्यमंत्री भी पद और गोपनीयता की शपथ लेंगे, जिसकी तैयारी के लिए गृह मंत्री अमित शाह कोलकाता पहुंच चुके हैं।

मुख्यमंत्री पद के लिए सुवेंदु अधिकारी के नाम पर मुहर लगने से पहले गृह मंत्री अमित शाह ने दक्षिणेश्वर काली मंदिर में पूजा-अर्चना की। इसके बाद न्यू टाउन स्थित बिस्वा बांग्ला कन्वेंशन सेंटर में नवनिर्वाचित विधायक दल की बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता शाह ने की। रिपोर्ट के अनुसार, सुवेंदु अधिकारी अपने पास गृह मंत्रालय का प्रभार रख सकते हैं, हालांकि इसकी आधिकारिक घोषणा होना अभी बाकी है। शपथ ग्रहण समारोह में खास ध्यान उपमुख्यमंत्री पदों पर है।

See also  भारत में पहली बार नदी के अंदर से गुजरेगी मेट्रो, कोलकाता में हुगली के अंदर बनी सुरंगों