CSK vs LSG IPL 2026: उर्विल पटेल के तूफान में उड़ी लखनऊ, चेपॉक में चेन्नई ने लखनऊ को 5 विकेट से हराया
CSK vs LSG IPL 2026: उर्विल पटेल के तूफान में उड़ी लखनऊ, चेपॉक में चेन्नई ने लखनऊ को 5 विकेट से हराया

CSK vs LSG IPL 2026: चेन्नई। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के 53वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने लखनऊ सुपर जाएंट्स (LSG) को 5 विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की। चेपॉक स्टेडियम में खेले गए इस हाईस्कोरिंग मुकाबले में चेन्नई ने 204 रन का लक्ष्य 19.2 ओवर में हासिल कर लिया। जीत के हीरो युवा बल्लेबाज उर्विल पटेल रहे।

CSK vs LSG IPL 2026: टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स के सामने लखनऊ ने 20 ओवर में 203 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। लखनऊ की ओर से सलामी बल्लेबाज जोश इंग्लिश ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 33 गेंदों में 85 रन ठोक दिए। उनकी पारी में कई आकर्षक चौके-छक्के शामिल रहे।

CSK vs LSG IPL 2026: इंग्लिश के आउट होने के बाद लखनऊ की पारी थोड़ी लड़खड़ा गई और टीम ने 147 रन तक 6 विकेट गंवा दिए। अक्षत रघुवंशी ने 18 रन का योगदान दिया। बाद में शाहबाज अहमद और हिम्मत सिंह ने सातवें विकेट के लिए 50 रन की अहम साझेदारी कर टीम को 200 के पार पहुंचाया।

See also  IPL 2026 : आज खेले जाएंगे डबल हेडर मुकाबले, आमने-सामने होंगी ये टीमें, जानें पूरा शेड्यूल…

शाहबाज अहमद अंत तक टिके रहे, जबकि हिम्मत सिंह ने 12 गेंदों में 17 रन बनाए। चेन्नई की ओर से जेमी ओवरटन सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने 3 विकेट झटके। अंशुल कंबोज को 2 विकेट मिले, जबकि नूर अहमद ने 1 विकेट हासिल किया।

CSK vs LSG IPL 2026: 13 गेंदों में अर्धशतक

204 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स को उर्विल पटेल ने धमाकेदार शुरुआत दिलाई। युवा बल्लेबाज ने सिर्फ 13 गेंदों में अर्धशतक जड़ते हुए आईपीएल इतिहास में सबसे तेज फिफ्टी लगाने के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। उन्होंने यशस्वी जायसवाल के रिकॉर्ड की बराबरी की।

उर्विल पटेल ने 23 गेंदों में 65 रन की विस्फोटक पारी खेली। 282 के स्ट्राइक रेट से खेली गई उनकी पारी में 8 छक्के और 2 चौके शामिल रहे। उनकी आक्रामक बल्लेबाजी की बदौलत चेन्नई ने बड़े लक्ष्य का दबाव आसानी से झेल लिया।

उर्विल के अलावा संजू सैमसन ने 14 गेंदों में 28 रन, कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने 28 गेंदों में 42 रन बनाए। वहीं कार्तिक शर्मा ने 20 रन का योगदान दिया। अंत में शिवम दुबे 15 और प्रशांत वीर 18 रन बनाकर नाबाद लौटे और टीम को जीत दिलाई।

See also  छत्तीसगढ़ में कोरोना ब्लास्ट: 51 नए मरीज, मुंगेली, राजनांदगांव व बेमेतरा में बढ़ा संक्रमण

की ओर से दिग्वेश सिंह राठी और शाहबाज अहमद ने 2-2 विकेट लिए, जबकि आवेश खान को 1 सफलता मिली। इस जीत के साथ चेन्नई सुपर किंग्स ने अंक तालिका में अपनी स्थिति मजबूत कर ली है, जबकि लखनऊ सुपर जाएंट्स को करीबी मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा।