IPL 2026 के रोमांचक सफर में आज दो बड़े मुकाबले खेले जाएंगे। दोपहर में जहाँ बेंगलुरू (Bengaluru) के रनों से भरे मैदान पर चौके-छक्कों की बारिश होगी, वहीं शाम को हैदराबाद (Hyderabad) में फिरकी और पेस का जादू देखने को मिलेगा।

मैचसमयस्थानकैप्टन
RCB vs DC3:30 PMबेंगलुरूरजत पाटीदार और अक्षर पटेल
SRH vs CSK7:30 PMहैदराबादऋतुराज गायकवाड और ईशान किशन

IPL 2026 – दोपहर का मुकाबला: RCB बनाम DC (दोपहर 3:30 बजे)

आज का पहला मुकाबला एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरू में डिफेंडिंग चैंपियन बेंगलुरू का सामना दिल्ली से होगा। RCB इस समय शानदार लय में है। 5 में से 4 जीत के साथ टीम अंक तालिका में दूसरे नंबर पर काबिज है। विराट कोहली की फॉर्म और घरेलू दर्शकों का समर्थन आरसीबी को आज भी फेवरेट बनाता है।

अक्षर की अग्निपरीक्षा!

अक्षर पटेल की कप्तानी वाली दिल्ली के लिए यह मैच वापसी का सुनहरा मौका है। 4 मैचों में 2 जीत के साथ दिल्ली फिलहाल छठे स्थान पर है। टॉप-4 में जगह बनाने के लिए दिल्ली को आरसीबी के किले को भेदना होगा। चिन्नास्वामी की पिच हमेशा की तरह बल्लेबाजों का स्वर्ग रहने वाली है। यहाँ 200+ का स्कोर भी सुरक्षित नहीं माना जाता। (IPL 2026)

See also  अपने तर्कों से विपक्ष को निःशब्द कर देने वाली Sushma Swaraj की अंतिम विदाई आज

दोनों टीमों की संभावित 11

आरसीबी : फिल साल्ट, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार, टिम डेविड, जितेश शर्मा, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, रसिख सलाम, जैकब डफी/जोश हेजलवुड, सुयश शर्मा।

दिल्ली कैपिटल्स : केएल राहुल (विकेटकीपर), पथुम निसांका, नितीश राणा, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, अक्षर पटेल (कप्तान), आशुतोष शर्मा, विप्रज निगम, औकिब नबी, कुलदीप यादव, लुंगी एनगिडी।

शाम का मुकाबला: SRH बनाम CSK (शाम 7:30 बजे)

आज का दूसरा मुकाबला राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम, हैदराबाद में सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जाएगा। दोनों ही टीमों ने 5 में से 2-2 मैच जीते हैं, लेकिन नेट रन रेट के कारण चेन्नई (8वें) और हैदराबाद (5वें) स्थान पर हैं।

दोनों टीमों की संभावित 11

SRH : अभिषेक शर्मा , ट्रेविस हेड, ईशान किशन (कप्तान), हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोरा (विकेटकीपर ), अनिकेत वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, हर्ष दुबे, शिवांग कुमार, प्रफुल हिंगे, पैट कमिंस।

CSK : संजू सैमसन (विकेटकीपर), रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), आयुष म्हात्रे, सरफराज खान, शिवम दुबे, डेवाल्ड ब्रेविस, जेमी ओवर्टन, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, गुरजपनीत सिंह, खलील अहमद ।

See also  कोलकाता महिला डॉक्टर मर्डर मामले पर सुप्रीम कोर्ट का स्वतः संज्ञान, जानें कब होगी सुनवाई

ये भी देखें-

“CM के पास पहुंचा समर्थक… और फिर जो हुआ, सब हैरान!” 😳

हमारे व्हाट्सएप के चैनल को फॉलो करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://whatsapp.com/channel/0029Va5mJX5B4hdVKnfDZU1S

हमारे टेलीग्राम चैनल को जॉइन करने लिंक पर क्लिक करें
https://t.me/trpnws