टीआरपी डेस्क। तमिलनाडु की राजनीति में आज एक नए अध्याय की शुरुआत हुई है। तमिझागा वेत्री कड़गम (TVK) के प्रमुख और दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार विजय ने आज सुबह चेन्नई के नेहरू स्टेडियम में आयोजित एक भव्य समारोह में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

कैबिनेट का गठन और विश्वास मत की चुनौती

मुख्यमंत्री विजय के साथ उनकी कैबिनेट के 9 अन्य मंत्रियों ने भी शपथ ली है। इस नई सरकार को कांग्रेस का समर्थन प्राप्त है, जिससे यह एक गठबंधन सरकार के रूप में कार्य करेगी। शपथ ग्रहण के तुरंत बाद राज्यपाल ने मुख्यमंत्री विजय को 13 मई 2026 या उससे पहले विधानसभा में विश्वास मत हासिल करने का निर्देश दिया है।

शपथ लेने वाले मंत्रियों की सूची:

कैबिनेट में अनुभवी और युवा चेहरों का संतुलन बनाने की कोशिश की गई है। शपथ लेने वाले नौ मंत्रियों में शामिल हैं:

  • बुसी एन आनंद
  • आधव अर्जुना
  • केजी अरुणराज
  • केए सेंगोट्टैयन
  • पी वेंकटरमणन
  • सीटीआर निर्मलकुमार
  • ए राजमोहन
  • टी. के. प्रभु
  • एस कीर्तना
See also  बड़ी खबर: चीन की सीमा पर गश्त लगा रहे अमरीकी विमानवाहक पोत, खतरे की घंटी, भारत के साथ चरम पर है तनाव