टीआरपी डेस्क। बंगाल में राजनीतिक हिंसा के बीच शुभेंदु अधिकारी के पर्सनल असिस्टेंट चंद्रनाथ रथ की हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। सूत्रों के अनुसार, पश्चिम बंगाल पुलिस की विशेष जांच टीम ने बिहार के बक्सर और उत्तर प्रदेश के विभिन्न इलाकों में छापेमारी कर तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया है। पुलिस इन तीनों आरोपियों को देर रात बंगाल ले आई है, जहां उनसे कड़ी पूछताछ की जा रही है।

टोल प्लाजा पर ऑनलाइन पेमेंट से खुला राज

आरोपियों तक पहुंचने में तकनीक ने अहम भूमिका निभाई। एसआईटी सूत्रों के मुताबिक, वारदात के बाद फरार हुए आरोपियों में से एक ने टोल प्लाजा पर ऑनलाइन पेमेंट किया था। इसी डिजिटल ट्रांजैक्शन के जरिए पुलिस को उनके लोकेशन का इनपुट मिला। इस सुराग का पीछा करते हुए पुलिस टीम ने बिहार और यूपी में दबिश दी। फिलहाल पुलिस इस बात की पुष्टि कर रही है कि हत्याकांड में इन तीनों की क्या भूमिका थी और इस हमले का असली मकसद क्या था।

See also  बिग ब्रेकिंग : 24 घंटे में आजाद के घर G-23 नेताओं की दूसरी मीटिंग, पत्रकारों को बुलाया, सामने आ सकता है चौंकाने वाला फैसला

अंधाधुंध फायरिंग कर ली गई थी जान

बता दें कि 6 मई की रात उत्तर 24 परगना में यह वारदात हुई थी। चंद्रनाथ रथ रात करीब 10:30 से 11 बजे के बीच अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान एक कार ने उनकी गाड़ी को ओवरटेक किया और उन पर अंधाधुंध गोलियां बरसा दीं। चुनाव परिणामों के बाद बंगाल में बढ़ती राजनीतिक हिंसा के बीच इस हाई-प्रोफाइल मर्डर ने कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए थे।

जल्द होगा मामले का खुलासा

हिरासत में लिए गए संदिग्धों से पूछताछ के बाद पुलिस जल्द ही इस पूरे मामले पर आधिकारिक प्रेस रिलीज जारी कर सकती है। जांच टीम यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या इस हत्या के पीछे कोई गहरी राजनीतिक साजिश थी या इसके अन्य कारण थे। इस बड़ी गिरफ्तारी के बाद उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही हत्याकांड के मास्टरमाइंड का चेहरा सामने आ जाएगा।

See also  TikTok के प्रोफाइल फोटो में भारत का झंडा देख भड़के यूजर्स, ऐसे किए कमैंटस