कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने NEET-UG 2026 परीक्षा रद्द होने को लेकर केंद्र सरकार और भाजपा पर तीखा हमला बोलते हुए इसे लाखों युवाओं के भविष्य के साथ बड़ा अन्याय करार दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस भ्रष्ट व्यवस्था ने 22 लाख से अधिक छात्रों की मेहनत और उनके परिवारों के त्याग को मिट्टी में मिला दिया है।

शिक्षा व्यवस्था में संगठित भ्रष्टाचार का आरोप

राहुल गांधी ने भावुक अपील करते हुए कहा कि किसी पिता ने बच्चों की पढ़ाई के लिए कर्ज लिया तो किसी मां ने अपने गहने बेचे, लेकिन बदले में उन्हें केवल पेपर लीक और सरकारी लापरवाही मिली। उन्होंने सवाल उठाया कि अगर छात्रों की तकदीर मेहनत के बजाय पैसे और पहुंच से तय होगी, तो शिक्षा का कोई औचित्य नहीं रह जाएगा।

कांग्रेस नेता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर सीधा निशाना साधते हुए कहा कि प्रधानमंत्री का तथाकथित अमृतकाल अब देश के युवाओं के लिए विषकाल बन चुका है। उन्होंने जोर देकर कहा कि लगातार हो रहे पेपर लीक घोटाले देश की नींव और शिक्षा व्यवस्था को खोखला कर रहे हैं।

See also  Stock Market Today : शेयर बाजार में हरियाली, बढ़त के साथ खुला सेंसेक्स, निफ्टी में भी तेजी