Oplus_131072

बिलासपुर। कलेक्टर जनदर्शन में पहुंचे लोग तब चौंक गए, जब मस्तूरी क्षेत्र की एक वृद्ध महिला ने कलेक्टर के समक्ष गुहार लगाई की ‘मैं जियत हावव साहेब, मोरो समस्या के निदान कर देता।

पचपेड़ी निवासी गया बाई कुर्रे पति शिवप्रसाद ने कलेक्टर को सौंपे गए आवेदन में बताया कि
उसके आधार कार्ड नंबर 9359 4881 1248 में उसे मृत दर्शा दिया गया है। जिसके चलते उस पर मुसीबतों का पहाड़ टूट गया है, न राशन दुकान वाले उसे राशन देने तैयार हैं, न महतारी वंदन का लाभ मिल रहा न पेंशन का न अन्य किसी शासकीय योजना का। इसीलिए वह सशरीर पूरे दस्तावेजों का पुलिंदा लेकर कलेक्ट्रेट जनदर्शन में गुहार लगाने पहुंची है। जैसे ही उसने कहा ‘देख लेवा मैं जियत हावव’, सब हड़बड़ाकर उसे देखने लगे। महिला ने बताया कि वह कई महीने से इसी के चलते बहुत सारी परेशानियो का सामना कर रही है। उसके सारे कार्य रुक गए है। गया बाई ने समस्या का तुरंत निदान करते हुए उसके आधार नंबर को पुनः प्रारम्भ करने की मांग की है।

See also  टीआरपी टॉप-10, आज की सुर्खियां
Oplus_131072

गया बाई अपने साथ समस्त दस्तावेज – आधार कार्ड का पंजीयन स्लिप, आधार कार्ड, राशन कार्ड की प्रति, आधार डीएक्टिवेट की प्रति, जीवित प्रमाण पत्र, वोटर आईडी, बैंक खता, जीवित शपथ पत्र लेकर आई और उसे अपने आवेदन के साथ चस्पा कर दिया गया।

फिलहाल गया बाई ने खुद को जिंदा साबित करने के प्रयासों के तहत जिले के मुखिया के समक्ष फरियाद लगा दी है। अब देखना है कि प्रशासन उसे कब तक जिंदा घोषित करता है।