टीआरपी डेस्क। Stock Market : भारतीय शेयर बाजार में आज बुधवार को शुरुआती कारोबार में भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिला, जहाँ दोनों प्रमुख सूचकांक BSE Sensex और NSE Nifty हरे निशान पर खुलने के बावजूद जल्द ही बिकवाली के दबाव में आ गए। बाजार की शुरुआत मजबूती के साथ हुई थी, लेकिन देखते ही देखते मुनाफावसूली ने सेंसेक्स को गिरावट की ओर धकेल दिया।

बाजार का हाल

आज सुबह बाजार खुलते ही सेंसेक्स 75.64 अंक की बढ़त के साथ 74,614.51 के स्तर पर पहुंच गया था, वहीं निफ्टी भी 17.10 अंक की मजबूती के साथ 23,391.10 पर कारोबार कर रहा था। निवेशकों को उम्मीद थी कि आज बाजार नई ऊंचाई छुएगा, लेकिन कुछ ही मिनटों में रुझान बदल गया।

सुबह 9:52 AM तक बाजार में बिकवाली हावी हो गई। सेंसेक्स 216 अंक गिरकर 74,343.23 के स्तर पर आ गया। हालांकि, निफ्टी में मामूली रिकवरी देखी गई और वह 57.00 अंक की बढ़त के साथ 23,313.70 पर संघर्ष करता नजर आया।

See also  AEBAS Mandatory : समयपालन को लेकर सरकार सख्त! सभी सरकारी कार्यालयों में अब AEBAS अनिवार्य, आदेश जारी…