रायगढ़ पुलिस ने ऑनलाइन IPL सट्टा सिंडिकेट के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई करते हुए 1 करोड़ 2 लाख 81 हजार 300 रुपये नकद बरामद किए हैं। साइबर सेल, कोतवाली और घरघोड़ा पुलिस की संयुक्त टीम ने इस छापेमारी में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जो हवाला नेटवर्क के जरिए ब्लैक मनी को व्हाइट करने के अवैध कारोबार में लिप्त थे।

सट्टे का रायगढ़ से दिल्ली तक फैला जाल

पुलिस की जांच में खुलासा हुआ है कि सट्टे का यह काला कारोबार केवल रायगढ़ तक सीमित नहीं था, बल्कि इसके तार दिल्ली तक जुड़े हुए थे। गिरफ्तार किए गए आरोपी करण चौधरी, पुष्कर अग्रवाल और सुनील अग्रवाल सट्टे से होने वाली करोड़ों की अवैध कमाई को ठिकाने लगाने के लिए हवाला नेटवर्क का उपयोग कर रहे थे। छापेमारी के दौरान पुलिस ने नकद राशि के साथ-साथ नोट गिनने की मशीन, 4 मोबाइल फोन और कई महत्वपूर्ण वित्तीय दस्तावेज भी जब्त किए हैं।

See also  CG Corona Update : प्रदेश में कोरोना की रफ्तार हुई कम, बीते 24 घंटे में 160 नए मरीज मिले, 2 की मौत

पुलिस टीम ने बताया कि इस सिंडिकेट का एक मुख्य आरोपी अभी भी फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस की टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं। आरोपियों ने पूछताछ में स्वीकार किया है कि वे बड़े कैश ट्रांजेक्शन के लिए वैध व्यवसायों की आड़ लेते थे ताकि सुरक्षा एजेंसियों की नजरों से बच सकें।