Fire in Hyderabad-Jaipur Special Express: हैदराबाद-जयपुर स्पेशल एक्सप्रेस में आग, दो AC कोच जलकर खाक
Fire in Hyderabad-Jaipur Special Express: हैदराबाद-जयपुर स्पेशल एक्सप्रेस में आग, दो AC कोच जलकर खाक

Fire in Hyderabad-Jaipur Special Express: नई दिल्ली/हैदराबाद। हैदराबाद के नामपल्ली रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार शाम हैदराबाद-जयपुर स्पेशल एक्सप्रेस के दो एसी कोचों में अचानक आग लग गई। यह घटना उस वक्त हुई जब ट्रेन जयपुर के लिए रवाना होने की तैयारी में थी और यात्री अपने-अपने कोच में पहुंच रहे थे। अचानक धुआं उठता देख यात्रियों में हड़कंप मच गया और स्टेशन पर भगदड़ जैसे हालात बन गए।

Fire in Hyderabad-Jaipur Special Express: प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक आग ट्रेन के थ्री-टियर एसी कोच B1 और B2 में लगी। देखते ही देखते आग ने दोनों डिब्बों को अपनी चपेट में ले लिया। स्टेशन परिसर में मौजूद रेलवे कर्मचारियों और यात्रियों ने तुरंत इसकी सूचना रेलवे प्रशासन और फायर ब्रिगेड को दी। सूचना मिलते ही रेलवे सुरक्षा बल (RPF), जीआरपी और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंच गईं।

Fire in Hyderabad-Jaipur Special Express: प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार शुरुआत में एक कोच से हल्का धुआं निकलता दिखाई दिया। पहले तो लोगों ने इसे सामान्य तकनीकी समस्या समझा, लेकिन कुछ ही मिनटों में धुआं तेजी से बढ़ने लगा और आग की लपटें दिखाई देने लगीं। ट्रेन में मौजूद यात्रियों ने तुरंत कोच खाली करना शुरू कर दिया।

See also  CG NEWS : सलवा जुडुम के नेता मधुकर राव का निधन, नक्सलियों के हिटलिस्ट में थे शामिल

Fire in Hyderabad-Jaipur Special Express: यात्रियों में बच्चों और बुजुर्गों की संख्या अधिक होने के कारण स्थिति और भी तनावपूर्ण हो गई। कई यात्री अपना सामान छोड़कर बाहर भागे। रेलवे स्टाफ ने यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए तत्काल कार्रवाई की। समय रहते यात्रियों को कोच से बाहर निकाल लेने के कारण बड़ा हादसा टल गया।

Fire in Hyderabad-Jaipur Special Express: रेलवे प्रशासन ने शुरू की जांच

रेलवे अधिकारियों ने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं। शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट को आग लगने की संभावित वजह माना जा रहा है। हालांकि अधिकारियों का कहना है कि तकनीकी टीम पूरे मामले की विस्तृत जांच करेगी, जिसके बाद ही आग लगने के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

Fire in Hyderabad-Jaipur Special Express: रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और प्रभावित यात्रियों से बातचीत भी की। रेलवे ने यह भी कहा है कि जिन यात्रियों की यात्रा प्रभावित हुई है, उनके लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है।

See also  गोंदिया–जबलपुर रेल लाइन का होगा दोहरीकरण: केंद्र सरकार ने दी ₹5,236 करोड़ की मंजूरी, उत्तर-दक्षिण भारत का सफर होगा आसान