टीआरपी डेस्क। भारतीय शेयर बाजार के दोनों प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में हफ्ते के अंतिम कारोबारी दिन 15 मई 2026 को गिरावट दर्ज की गई है। बाजार बंद होने तक सेंसेक्स 160 अंक की गिरावट के साथ 75,237.99 पर और निफ्टी 46 अंक फिसलकर 23,643.50 के स्तर पर बंद हुआ।

टॉप गेनर्स और लूजर्स

शुक्रवार को मिडकैप शेयरों में भी पूरे दिन उतार-चढ़ाव भरा माहौल देखने को मिला, जहां निफ्टी मिडकैप 50 मार्केट बंद होने तक 84 अंकों की गिरावट के साथ 17,273.15 पर बंद हुआ। आज के टॉप गेनर्स में TMPV (5.25%), CG कंज्यूमर (4.50%) और सोलर इंडस्ट्रीज (3.89%) ने मजबूत प्रदर्शन किया, जबकि यूनाइटेड स्पिरिट्स और मदरसन के शेयर भी बढ़त बनाने में कामयाब रहे।

दूसरी ओर, बाजार को नीचे खींचने में मुथूट फाइनेंस (6.22%), वोल्टास (4.86%), हिंदुस्तान एरोनॉटिकल (4.81%), हिंद जिंक (4.70%) और IOC (4.12%) प्रमुख रूप से टॉप लूजर्स की सूची में शामिल रहे। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर यूरोपीय बाजार (CAC और DAX) में गिरावट रही, जबकि अमेरिकी बाजार के S&P 500 में बढ़त देखी गई।

See also  Maharashtra Lockdown Extended: 1 जून तक बढ़ाया गया लॉकडाउन, अब RT-PCR रिपोर्ट दिखाकर ही राज्य में मिलेगी एंट्री

सोना-चांदी की कीमतों में बड़ी राहत

ग्लोबल संकेतों के बीच भारतीय सर्राफा बाजार में आज कीमती धातुओं के दाम गिर गए हैं। बाजार विश्लेषकों के अनुसार, आज 24 कैरेट सोना सस्ता होकर 1.58 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है, जबकि चांदी की कीमत घटकर 2.68 लाख रुपये प्रति किलो के स्तर पर बिक रही है।

नवीन कुमार साहू को पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष से अधिक का अनुभव है। उन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से Bachelor of Science (Electronic Media) और Master of Science (Electronic Media) की डिग्री हासिल की है। उन्होंने राजधानी रायपुर के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें छत्तीसगढ़, राष्ट्रीय समाचार, राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन का अनुभव है। वे तथ्यपरक, विश्वसनीय और SEO-अनुकूल समाचार एवं लेख तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक और उपयोगी जानकारी सरल भाषा में पहुंचाना है।