Big Breaking: POCSO एक्ट में केंद्रीय मंत्री बंदी संजय के बेटे भगीरथ गिरफ्तार
Big Breaking: POCSO एक्ट में केंद्रीय मंत्री बंदी संजय के बेटे भगीरथ गिरफ्तार

POCSO Act: हैदराबाद। बंदी संजय कुमार के बेटे बंदी साई भगीरथ को रविवार को हैदराबाद में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। भगीरथ के खिलाफ यौन उत्पीड़न और नाबालिग से जुड़े गंभीर आरोपों में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) और POCSO एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई की है।

यह मामला पेटबशीराबाद पुलिस स्टेशन में दर्ज एफआईआर से जुड़ा है। शिकायत 17 वर्षीय लड़की की मां की ओर से 8 मई को दर्ज कराई गई थी। आरोप है कि भगीरथ ने लड़की को शादी का झूठा वादा कर रिश्ते में रखा और जून 2025 से जनवरी 2026 के बीच उसके साथ गलत शारीरिक हरकतें कीं। शिकायत में यह भी कहा गया है कि आरोपी ने पीड़िता पर शराब पीने का दबाव बनाया।

पुलिस के अनुसार, मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 74 और 75 के अलावा POCSO एक्ट की धारा 11 और 12 के तहत केस दर्ज किया गया है। शुरुआत में खबर आई थी कि भगीरथ ने पूछताछ के लिए खुद पुलिस के सामने पेश होकर सहयोग किया, लेकिन बाद में पुलिस ने स्पष्ट किया कि उसे औपचारिक रूप से गिरफ्तार किया गया है।

See also  ट्रैफिक जाम से बचने के लिए जुनैदी का जुनून

दूसरी ओर, भगीरथ की तरफ से भी पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है। करीमनगर-II टाउन पुलिस स्टेशन में दी गई शिकायत में आरोप लगाया गया है कि लड़की के माता-पिता ने 5 करोड़ रुपये की मांग की और पैसे नहीं देने पर आत्महत्या की धमकी दी। पुलिस फिलहाल दोनों पक्षों की शिकायतों की जांच कर रही है।