Amit Shah Bastar Visit: रायपुर। केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह रविवार शाम रायपुर पहुंचे। माना एयरपोर्ट पर सीएम विष्णुदेव साय, और सरकार के मंत्रियों ने स्वागत किया। इस अवसर पर डिप्टी सीएम विजय शर्मा, वित्त मंत्री ओपी चौधरी सहित अन्य नेता मौजूद थे। गृह मंत्री अमित शाह स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट से सड़क मार्ग के जरिए वे सीधे मेफेयर रिसॉर्ट रवाना हो गए, जहां रात्रि विश्राम करेंगे।

Amit Shah Bastar Visit: गृह मंत्री की बस्तर दौरे की जानकारी देते हुए सीएम ने कहा कि केंद्र सरकार के सतत सहयोग से छत्तीसगढ़ शांति, सुशासन और विकास की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि गृहमंत्री अमित शाह के दृढ़ संकल्प, मार्गदर्शन और डबल इंजन सरकार के प्रयासों से बस्तर नक्सलमुक्त होकर विकास की नई उड़ान भर रहा है। सीएम साय ने विश्वास जताया कि गृहमंत्री का यह दौरा प्रदेश के विकास कार्यों को नई गति देगा और सुरक्षित एवं समृद्ध बस्तर के संकल्प को और मजबूती प्रदान करेगा।
गृहमंत्री का पूरा शेड्यूल
- 18 मई रविवार का शेड्यूल
- सुबह 10:15 बजे रायपुर पुलिस ट्रेनिंग स्कूल परेड ग्राउंड से डायल 112 की नई आधुनिक गाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर करेंगे रवाना.
- सुबह 11:45 बजे बस्तर जिले के नेतानार में जन सुविधा केंद्र का भव्य शुभारंभ करेंगे.
- दोपहर 1:00 बजे जगदलपुर अमर वाटिका पहुंचकर अमर शहीदों को देंगे श्रद्धांजलि
- दोपहर 2:00 बजे जगदलपुर बादल अकादमी में वृहद संवाद कार्यक्रम
- शहीदों के परिजनों, CAPF और राज्य के विशेष सुरक्षा बलों, पुलिस अधिकारियों से करेंगे मुलाकात
- नक्सल पीड़ितों और स्थानीय समाज के प्रबुद्ध प्रतिनिधियों से जमीनी स्तर पर होगी चर्चा
- शाम 6:30 बजे बादल अकादमी में ‘बस्तर के संग’ लोक सांस्कृतिक कार्यक्रम में होंगे मुख्य अतिथि
- बस्तर की जनजातीय कला और संस्कृति का करेंगे अवलोकन
- 19 मई सोमवार का शेड्यूल
- जगदलपुर में महत्वपूर्ण उच्च स्तरीय कार्यक्रम का करेंगे नेतृत्व
- शीर्ष नीतिगत और प्रशासनिक बैठकों में लेंगे हिस्सा
- सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने और जन सुविधाओं के विस्तार पर रहेगा जोर
डायल-112 के वाहनों को दिखाएंगे हरी झंडी
इस दौरे के दौरान रायपुर और बस्तर संभाग में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. जानकारी के मुताबिक अमित शाह नेतानार जाएंगे और जगदलपुर में मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक लेंगे. इसके अलावा डायल-112 के 400 वाहन रवाना करेंगे. अभी तक डायल-112 सेवा प्रदेश के 16 जिलों तक सीमित थी, लेकिन अब इसे पूरे छत्तीसगढ़ में लागू किया जा रहा है.



