CG Crime: महासमुंद में कार से मिला 9.17 करोड़ का 7.5 किलो सोना, तीन आरोपी गिरफ्तार
CG Crime: महासमुंद में कार से मिला 9.17 करोड़ का 7.5 किलो सोना, तीन आरोपी गिरफ्तार

CG Crime: महासमुंद। महासमुंद जिले की सिंघोड़ा पुलिस ने वाहन तलाशी के दौरान एक वोक्सवैगन कार से 7.512 किलो सोना जब्त किया है। जब्त सोने की अनुमानित कीमत 9 करोड़ 17 लाख 84 हजार रुपये बताई जा रही है। मामले में पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक पूछताछ में पता चला है कि सोना उड़ीसा से गुजरात ले जाया जा रहा था।

CG Crime: जानकारी के अनुसार,पुलिस द्वारा एनएच-353 स्थित रेहटीखोल नाका पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान ओडिशा की ओर से आ रही वोक्सवैगन कार क्रमांक GJ 03 NP 4230 को रोककर जांच की गई। वाहन में सवार चालक ने अपना नाम जयेश अकबरी बताया, जबकि अन्य दो युवकों ने अपने नाम सुनीत और रूशी अग्रावत निवासी गुजरात बताए।

CG Crime: जांच के दौरान पुलिस को कार की पिछली सीट के नीचे बनाए गए विशेष चैंबर में दो पीठ्ठू बैग मिले। बैगों में रखे छह प्लास्टिक बॉक्सों से विभिन्न प्रकार के सोने के आभूषण बरामद किए गए। जब्त आभूषणों का कुल वजन 7512.488 ग्राम पाया गया।

See also  CG Crime: फार्म हाउस में पुलिस का छापा, ट्रक में ठूंस कर भरे गए 43 भैंस बरामद, कटनी कत्ल खाना ले जाते एक तस्कर गिरफ्तार

CG Crime: पुलिस ने सोने के संबंध में वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा, लेकिन आरोपी कोई संतोषजनक दस्तावेज नहीं दिखा सके। इसके बाद पुलिस ने सोने को जब्त कर बीएनएसएस की धारा 106 के तहत कार्रवाई की। मामले की गंभीरता को देखते हुए इसकी सूचना आयकर विभाग एवं राजस्व सूचना निदेशालय को भेज दी गई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।