रायपुर। वी. आई.पी. रोड, फुण्डहर स्थित निरंजन धर्मशाला के दशकों से कब्जे में रहे लगभग 0.1100 हेक्टेयर शासकीय नाले की भूमि को निगम के नगर निवेश विभाग ने आज मुक्त किया।
आज नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देशानुसार और जोन 9 जोन कमिश्नर राकेश शर्मा के मार्ग निर्देशन में कार्यपालन अभियंता शरद धुव, सहायक अभियंता सैय्यद जोहेब एवं अन्य संबंधित जोन 9 अधिकारियों कर्मचारियों की उपस्थिति में नगर निगम जोन 9 अंतर्गत लालबहादुर शास्त्री वार्ड क्र. 51 अंतर्गत वी. आई.पी. रोड, फुण्डहर स्थित निरंजन धर्मशाला द्वारा लगभग 0.1100 हेक्टेयर शासकीय नाले की भूमि पर किये गए अवैध कब्जे को कब्जामुक्त करने की कार्यवाही नगर निगम जोन 9 नगर निवेश विभाग द्वारा की गई।
बता दें कि वीआइपी रोड स्थित ‘निरंजन धर्मशाला’ का निर्माण सन् 2004 में किया गया था और इसका संचालन श्री रामस्वरूप निरंजनलाल चेरीटेबल ट्रस्ट द्वारा किया जा रहा है।

इसी तरह से जोन 3 नगर निवेश विभाग ने गुरू गोविंद सिंह वार्ड 29 के क्षेत्र में पंडरी मेन रोड स्थित जय भोले काम्पलेक्स के समीप शासकीय भूमि पर लगभग 750 वर्गफीट क्षेत्र में किये गये अवैध निर्माण को जेसीबी से तोड़ा। इस जमीन पर मनिंदर सिंह का कब्जा था। इससे पहले निगम उसे 6 फरवरी को निगम अधिनियम 1956 की धारा 322 एवं 323 के अंतर्गत नोटिस दिया था। इस पर वह कोई भी दस्तावेज जोन 3 कार्यालय में प्रस्तुत नहीं कर सका। आज यह कार्रवाई जोन कमिश्नर प्रिती सिंह के मार्गदर्शन एव ईई ईश्वर लाल टावरे,एई नरेश साहू उपअभियंता पूनम साहू की उपस्थिति में की गई।


