IPL Betting Network: आईपीएल 2026 सट्टा नेटवर्क का दुर्ग पुलिस ने किया खुलासा, मास्टरमाइंड सहित 13 गिरफ्तार
IPL Betting Network: आईपीएल 2026 सट्टा नेटवर्क का दुर्ग पुलिस ने किया खुलासा, मास्टरमाइंड सहित 13 गिरफ्तार

IPL Betting Network: दुर्ग-भिलाई। आईपीएल 2026 सीजन के दौरान ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा संचालित करने वाले एक बड़े संगठित गिरोह का दुर्ग पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में मास्टरमाइंड कुणाल वर्मा समेत 13 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से लाखों रुपए नकद, लैपटॉप, मोबाइल फोन, एटीएम कार्ड और बैंक दस्तावेज जब्त किए गए हैं।

IPL Betting Network: कंपनी की तरह चल रहा था सट्टा नेटवर्क

पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी कुणाल वर्मा ऑनलाइन सट्टे का कारोबार किसी कंपनी की तरह संचालित कर रहा था। गिरोह में अलग-अलग जिम्मेदारियों के लिए कर्मचारियों को नियुक्त किया गया था। कोई बैंक खातों और ट्रांजेक्शन का हिसाब रखता था, तो किसी को कैश जमा और निकासी की जिम्मेदारी दी गई थी। वहीं कुछ लोग सट्टा लगाने वालों और खिलाड़ियों से संपर्क में रहते थे।

IPL Betting Network: लोटस ऐप के जरिए चल रहा था ऑनलाइन सट्टा

See also  CG Politics: डीसीसी के नवनियुक्त अध्यक्षों की ट्रेनिंग में वन-टू-वन चर्चा, 6 महीने तक होगी परफॉर्मेंस की मॉनिटरिंग, बदले जाएंगे कमजोर प्रदर्शन वाले पदाधिकारी, जानें और क्या हुआ

जानकारी के मुताबिक, गिरोह एक साथ दो ऑनलाइन पैनल संचालित कर रहा था और “लोटस” नामक ऐप के माध्यम से क्रिकेट सट्टा खिलाया जा रहा था। आईपीएल 2026 शुरू होते ही आरोपी सक्रिय हो गए थे और लगातार ऑनलाइन सट्टा संचालन कर रहे थे।

IPL Betting Network: हैदराबाद से ऑपरेट हो रहा था पूरा नेटवर्क

पुलिस के अनुसार, नेटवर्क का संचालन हैदराबाद से किया जा रहा था, जबकि भिलाई और दुर्ग में किराए के फ्लैट लेकर वहां से सेटअप तैयार किया गया था। सट्टे से आने वाली रकम का एक हिस्सा आरोपी अपने पास रखते थे, जबकि बाकी रकम विभिन्न बैंक खातों में ट्रांसफर की जाती थी। जांच में करीब 5 करोड़ रुपए के ट्रांजेक्शन सामने आए हैं।

IPL Betting Network: दो आरोपियों की गिरफ्तारी से खुला राज

मामले का खुलासा 16 मई को तब हुआ जब पुलिस ने जावेद अख्तर और आभास जायसवाल को गिरफ्तार किया। पूछताछ में दोनों ने बताया कि वे अलग-अलग लोगों के नाम पर बैंक खाते खुलवाते थे। इसके लिए स्लम एरिया और जरूरतमंद लोगों को निशाना बनाया जाता था। खाते खुलवाने के बाद पासबुक, एटीएम कार्ड, सिम कार्ड और चेकबुक गिरोह के सरगना कुणाल वर्मा तक पहुंचाई जाती थी। एक बैंक खाते के बदले 25 हजार रुपए तक दिए जाते थे।

See also  श्रीरामलला के प्राणप्रतिष्ठा पर हों सार्वजनिक अवकाश-बृजमोहन अग्रवाल

IPL Betting Network: 2.57 लाख नकद सहित इलेक्ट्रॉनिक सामान जब्त

दुर्ग पुलिस और एसीसीयू टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों के कब्जे से 9 लैपटॉप, 46 मोबाइल फोन, 107 एटीएम कार्ड, 23 पासबुक, लगभग 20 सिम कार्ड और 2.57 लाख रुपए नकद जब्त किए हैं। पुलिस को जांच में यह भी पता चला है कि इस्तेमाल किए जा रहे खातों से जुड़ी 63 साइबर शिकायतें पहले से दर्ज हैं।

IPL Betting Network: गिरफ्तार आरोपियों में ये शामिल

  1. विक्की कुमार साहू (24), मठपारा, दुर्ग
  2. अभिषेक भारती (23), वृंदानगर, भिलाई
  3. गुफरान खान (32), शाहजहानाबाद, भोपाल
  4. Rajkumar पासवान (27), सुपेला, भिलाई
  5. तुकेश्वर साहू (21), वृंदानगर, भिलाई
  6. जेदखान (25), शाहजहानाबाद, भोपाल
  7. के. श्रीनु (25), वृंदानगर, भिलाई
  8. शेख सद्दाम (24), वृंदानगर, भिलाई
  9. विकास राय (21), सुपेला, भिलाई
  10. विकास निषाद (20), वृंदानगर, भिलाई
  11. रोहित चौहान (21), सुपेला, भिलाई
  12. कुणाल वर्मा (23), कुरूद, भिलाई
  13. प्रतीक पटेल (20), वैशाली नगर, भिलाई।