नई दिल्ली/रायपुर। देशभर में एक बार फिर पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी गई है। मंगलवार को तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के दाम में 90 पैसे प्रति लीटर तक की वृद्धि की, जिससे आम लोगों की जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ना तय माना जा रहा है। खास बात यह है कि एक सप्ताह से भी कम समय में ईंधन कीमतों में यह दूसरी बढ़ोतरी है। इससे पहले पिछले शुक्रवार को भी तेल कंपनियों ने करीब 3 रुपये प्रति लीटर तक दाम बढ़ाए थे।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में जारी भारी उतार-चढ़ाव और पश्चिम एशिया (मिडिल ईस्ट) में बढ़ते सैन्य तनाव का सीधा असर अब भारतीय उपभोक्ताओं की जेब पर दिखने लगा है। देश की सरकारी तेल कंपनियों ने मंगलवार सुबह पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगभग 90 पैसे प्रति लीटर की और बढ़ोतरी कर दी है।

आम जनता के लिए यह दोहरा झटका है, क्योंकि बीते शुक्रवार (15 मई) को ही तेल कंपनियों ने करीब 3 रुपये प्रति लीटर की बड़ी वृद्धि की थी। एक ही हफ्ते के भीतर ईंधन की दरों में यह दूसरी बढ़ोतरी है।

See also  छत्तीसगढ़ बना गोबर खरीदी करने वाला देश का पहला राज्य

लगातार बढ़ती ईंधन कीमतों का असर अब सीधे आम आदमी की रोजमर्रा की जिंदगी पर पड़ने लगा है। परिवहन खर्च बढ़ने से खाद्य सामग्री समेत अन्य जरूरी वस्तुओं के दाम में भी बढ़ोतरी की आशंका जताई जा रही है।