टीआरपी डेस्क। Share Market Updates : घरेलू शेयर बाजार में हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार को शानदार तेजी देखने को मिल रही है। प्रमुख बेंचमार्क सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी शुरुआती कारोबार से ही मजबूत बढ़त के साथ हरे निशान पर कारोबार कर रहे हैं।
बाजार में शुरुआती उछाल और ताजा स्थिति
शुरुआती कारोबार के दौरान सेंसेक्स 362.21 अंक (0.48%) की बढ़त के साथ 75,677.25 के स्तर पर पहुंच गया। वहीं दूसरी ओर, निफ्टी भी 91.46 अंक (0.39%) मजबूत होकर 23,741.40 के स्तर पर कारोबार करता नजर आया। आज के सत्र में प्रमुख रूप से इंफोसिस और एशियन पेंट्स के शेयरों में दो-दो प्रतिशत की बड़ी बढ़त दर्ज की गई है।
बाजार में आई इस तेजी से पहले, बीते सोमवार को भी सेंसेक्स और निफ्टी शुरुआती नुकसान की पूरी भरपाई करते हुए हरे निशान पर बंद होने में कामयाब रहे थे। सोमवार को सेंसेक्स मामूली रूप से 77.05 अंकों की वृद्धि के साथ 75,315.04 पर और निफ्टी 6.45 अंकों की बढ़त के साथ 23,649.95 के स्तर पर समाप्त हुआ था।
डॉलर के मुकाबले रिकॉर्ड निचले स्तर पर रुपया
एक तरफ जहां शेयर बाजार में बढ़त का माहौल है, वहीं दूसरी ओर भारतीय करेंसी में गिरावट का दौर जारी है। मंगलवार को शुरुआती कारोबार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 18 पैसे और गिरकर 96.38 के नए रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गया। इससे पहले सोमवार के कारोबारी सत्र के बाद भी रुपया रिकॉर्ड निचले स्तर 96.33 (अस्थायी) पर ही स्थिर बंद हुआ था।



