Surajpur Congress mass resignation and internal crisis.

अखिल भारतीय कांग्रेस समिति (AICC) के ओबीसी विभाग ने छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के OBC कांग्रेस जिला अध्यक्षों की नई सूची जारी कर दी है। प्रदेश के 33 जिलों में शहर और ग्रामीण इकाइयों को मिलाकर कुल 39 जिला अध्यक्षों की नियुक्ति की गई है, जिसकी आधिकारिक अधिसूचना ओबीसी विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अनिल जयहिंद ने जारी की है।

इन्हें मिली OBC कांग्रेस के जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी

जारी सूची के अनुसार रायपुर शहर से लक्ष्मण सेन और रायपुर ग्रामीण से मुकेश साहू को जिला अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं बलौदाबाजार शहर से गणेश शंकर साहू, बलौदाबाजार ग्रामीण से घनश्याम पटेल, गरियाबंद से गजेंद्र साहू, महासमुंद ग्रामीण से कुनाल चंद्राकर, धमतरी शहर से प्रमोद सिन्हा और धमतरी ग्रामीण से लखेश्वर साहू को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

दुर्ग संभाग में दुर्ग शहर से शिशिरकांत कसार, दुर्ग ग्रामीण से संतोष देशमुख, राजनांदगांव शहर से सचिन दुरहटे और राजनांदगांव ग्रामीण से रोशन साहू को कमान मिली है। मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी से भैयाराम यदु, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई से पुरुषोत्तम वर्मा, कांकेर से सुखचंद प्रजापति, बिलासपुर ग्रामीण से सुनील साहू, मुंगेली से अभिलाष जायसवाल, कोरबा शहर से गजानंद साहू और कोरबा ग्रामीण से राजेश मानिकपुरी को भी जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

See also  स्मार्ट सिटी के कार्यों में डंके की चोट पर भ्रष्टाचार, कहां है रायपुर शहर में हो रहे कार्यों का लेखा-जोखा?

उत्तर छत्तीसगढ़ (सरगुजा संभाग) में रायगढ़ शहर से कन्हैया पटेल, रायगढ़ ग्रामीण से बबलू साहू, सारंगढ़-बिलाईगढ़ से मितेंद्र यादव, जशपुर से चंद्रदीप यादव, सरगुजा से ईश्वर सोनी, सूरजपुर ग्रामीण से राम कृपाल साहू, सूरजपुर शहर से प्रदीप साहू, बलरामपुर से अनिल कुशवाहा, कोरिया से रामकृष्ण साहू और मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर से मनोज साहू को जिला अध्यक्ष बनाया गया है।

नवीन कुमार साहू को पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष से अधिक का अनुभव है। उन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से Bachelor of Science (Electronic Media) और Master of Science (Electronic Media) की डिग्री हासिल की है। उन्होंने राजधानी रायपुर के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें छत्तीसगढ़, राष्ट्रीय समाचार, राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन का अनुभव है। वे तथ्यपरक, विश्वसनीय और SEO-अनुकूल समाचार एवं लेख तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक और उपयोगी जानकारी सरल भाषा में पहुंचाना है।