Raipur City News: रायपुर। राजधानी रायपुर शंकर नगर चौक स्थित अशोका रतन बिल्डिंग की छठवीं मंजिल से कूदकर एक बीटेक छात्र ने अपनी जान दे दी। मृतक की पहचान गौरव जायसवाल के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई की और पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है।और परिजनों को सूचना दे दी है।

Raipur City News: पुलिस के अनुसार गौरव मूलत भिलाई का रहने वाला था और रायपुर में रहकर बीटेक की पढ़ाई कर रहा था। बताया जा रहा है कि छात्र पिछले कुछ दिनों से मानसिक तनाव में था, हालांकि इसके पीछे के कारणों का अभी स्पष्ट रूप से पता नहीं चल सका है। आज उसने अचानक बिल्डिंग की छठवीं मंजिल से नीचे छलांग लगा दी।

Raipur City News: आसपास मौजूद लोग कुछ समझ पाते, उससे पहले ही हादसा हो चुका था। नीचे गिरते ही छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया और मौके पर ही उसकी हालत नाजुक हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।

See also  Raipur City News: सड्डू साइंस सेंटर रोड पर सिटी बस में लगी आग, यात्रियों ने कूदकर जान बचाई

Raipur City News: बिल्डिंग से नीचे गिरने के बाद छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे परिजनों और पड़ोसियों ने इलाज के लिए विधानसभा इलाके में स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

Raipur City News: फिलहाल खम्हारडीह थाना पुलिस मर्ग कायम कर छात्र के मोबाइल और अन्य दस्तावेजों की जांच कर रही है। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है। हालांकि उसने यह कदम क्यों उठाया, इसका स्पष्ट कारण अभी सामने नहीं आया है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।