वॉशिंगटन: अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे भारी तनाव के बीच एक बेहद चौंकाने वाली खबर सामने आई है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) की बेटी इवांका ट्रंप की हत्या की एक बड़ी साजिश का पर्दाफाश हुआ है। अमेरिकी जांच एजेंसियों (US Intelligence Agencies) ने इस खतरनाक प्लान को समय रहते नाकाम कर दिया है। बताया जा रहा है कि एक संदिग्ध शख्स इवांका ट्रंप के घर का पूरा नक्शा लेकर घूम रहा था, जिसे दबोच लिया गया है।
IRGC से जुड़े शूटर ने बुना था पूरा जाल (Ivanka Trump Assassination Plot)
सुरक्षा एजेंसियों के मुताबिक, पकड़े गए आरोपी का संबंध ईरान की मिलिट्री विंग ‘इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स’ (IRGC) से है। आरोपी की पहचान मोहम्मद बाकेर अल-सादी के रूप में हुई है, जो मूल रूप से इराक का रहने वाला है। वह ‘कताइब हिजबुल्लाह’ (Kata’ib Hezbollah) नाम के एक खूंखार उग्रवादी संगठन का सीनियर मेंबर है। जांच में सामने आया है कि अल-सादी अमेरिका के कई बड़े शहरों में बम धमाके करने की भी फिराक में था।
कासिम सुलेमानी की मौत का बदला लेने का था प्लान (Qasem Soleimani Death Revenge)
पूछताछ में यह बात सामने आई है कि आरोपी मोहम्मद बाकेर अल-सादी, ईरानी सैन्य कमांडर कासिम सुलेमानी की मौत का बदला लेना चाहता था। बता दें कि अमेरिकी ड्रोन हमले में सुलेमानी की मौत के बाद से ही ईरान और अमेरिकी नेताओं के बीच तनातनी चरम पर है। इसी रंजिश के तहत ट्रंप परिवार को निशाना बनाने की यह बड़ी साजिश रची गई थी। आरोपी काफी समय से इवांका ट्रंप की रेकी (Recce) कर रहा था और उनके घर के नक्शे के जरिए हमले की फाइनल प्लानिंग में जुटा था।
अमेरिका में हाई अलर्ट, सुरक्षा बढ़ाई गई (US Security High Alert)
इस सनसनीखेज खुलासे के बाद अमेरिकी सुरक्षा एजेंसियां (US Security Forces) पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गई हैं। डोनाल्ड ट्रंप और उनकी बेटी इवांका ट्रंप (Ivanka Trump Security) की सुरक्षा को कई गुना बढ़ा दिया गया है। खुफिया विभाग अब इस बात की जांच कर रहा है कि अल-सादी के साथ अमेरिका में और कौन-कौन से स्लीपर सेल (Sleeper Cells) एक्टिव हैं, जो इस पूरी साजिश में उसका साथ दे रहे थे।



