सूरजपुर। शिवनंदनपुर नगर पंचायत चुनाव (Shivnandanpur Nagar Panchayat Election) के बीच छत्तीसगढ़ की सियासत से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर आ रही है। कांग्रेस जिला महामंत्री नागेंद्र जैन के खिलाफ आर्म्स एक्ट (Arms Act Case) का मुकदमा दर्ज होने के विरोध में चल रहा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज और पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव का आमरण अनशन आखिरकार खत्म हो गया है। प्रशासन के लिखित आश्वासन और तीन सूत्रीय मांगों पर सहमति बनने के बाद दोनों बड़े नेताओं ने नारियल पानी पीकर अपना आंदोलन समाप्त किया।

प्रशासन ने मानी कांग्रेस की ये 3 शर्तें (Chhattisgarh Congress Protest)

मामले को बढ़ता देख स्थानीय जिला और पुलिस प्रशासन को पीछे हटना पड़ा। प्रशासन ने कांग्रेस नेताओं की इन तीन प्रमुख मांगों को मान लिया है:

  • काउंटर FIR दर्ज: पुलिस ने अब बीजेपी कार्यकर्ताओं के खिलाफ भी काउंटर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
  • डीएसपी करेंगे जांच: कांग्रेसी नेता नागेंद्र जैन के खिलाफ दर्ज आर्म्स एक्ट के मामले की निष्पक्ष जांच अब डीएसपी (DSP Level Investigation) स्तर के अधिकारी करेंगे।
  • थाना प्रभारी लाइन हाजिर: विश्रामपुर थाना प्रभारी (Vishrampur SHO) को तत्काल प्रभाव से छुट्टी पर भेज दिया गया है।
See also  पेगासस मामले में जांच के लिए सुप्रीम कोर्ट ने बनाई एक्सपर्ट कमेटी, HC ने कहा- केंद्र द्वारा नहीं किया गया कोई विशेष खंडन

मांगें पूरी होने के बाद दीपक बैज ने कहा कि यह न्याय की जीत है। वहीं टीएस सिंहदेव की सहमति से इस आंदोलन को फिलहाल स्थगित किया गया है।

भूपेश बघेल ने दी थी थानेदार को चेतावनी (Bhupesh Baghel Statements)

इससे पहले चुनावी रैली को संबोधित करते हुए पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने पुलिस प्रशासन पर जमकर निशाना साधा था। उन्होंने साफ शब्दों में कहा था कि चुनाव को प्रभावित करने के लिए कांग्रेस नेता पर फर्जी केस (Fake Case Allegation) लादा गया है। बघेल ने कड़े लहजे में चेतावनी देते हुए कहा था कि सरकारें आती-जाती रहती हैं, इस थानेदार का नाम हमेशा याद रखा जाएगा। उन्होंने एसपी और आईजी को भी मामले में तुरंत सुधार करने की नसीहत दी थी।

क्या था पूरा विवाद? (Surajpur Political Controversy)

कांग्रेस का आरोप है कि शनिवार को भाजपा कार्यकर्ता मित्तल पांडेय ने कांग्रेस नेता नरेंद्र जैन के दुकान पर जाकर उनके साथ बदसलूकी की थी। विवाद बढ़ने पर सत्ता का धौंस दिखाते हुए झूठे केस में फंसाने की धमकी दी गई। इसके बाद भाजपा जिलाध्यक्ष मुरली सोनी ने विश्रामपुर थाने (Vishrampur Police Station) में शिकायत दर्ज कराई कि नरेंद्र जैन ने गाली-गलौज करते हुए उन पर कटार तानी थी। पुलिस ने फौरन केस तो दर्ज कर लिया, लेकिन पुलिस अब तक वह कथित कटार बरामद नहीं कर पाई है।

See also  CG News: 12 जिलों के 14 निकायों और पंचायत की 735 सीटों पर मतदान जारी