Stock Market Today : भारतीय शेयर बाजार में बुधवार को शुरुआती कारोबार में मुनाफावसूली देखने को मिल रही है। आज दोनों प्रमुख सूचकांक, बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी, लाल निशान के साथ खुले हैं।
लाल निशान पर खुले दोनों सूचकांक
बुधवार सुबह शुरुआती ट्रेड के दौरान निफ्टी 50 करीब 37 अंक या 0.15% की गिरावट के साथ 23,877 के स्तर पर खुला। वहीं, दिग्गज शेयरों वाले इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स में भी कमजोरी देखी गई और यह 109 अंक या 0.14% लुढ़ककर 75,900 के स्तर पर खुला।
व्यक्तिगत शेयरों की बात करें तो बैंकिंग दिग्गज एचडीएफसी बैंक के शेयरों में दो प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई, जबकि इटरनल के स्टॉक ने 1 प्रतिशत की बढ़त के साथ हरे निशान में कारोबार किया।



