रायपुर। छत्तीसगढ़ में नौतपा (Nautapa In Chhattisgarh) के दौरान सूरज आग उगल रहा है। मौसम विभाग (IMD Weather Alert) के मुताबिक, अगले दो दिन प्रदेश में भीषण गर्मी और झुलसाने वाली धूप परेशान करेगी। राजधानी रायपुर समेत मध्य छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में लू (Heatwave Alert) चलने की गंभीर चेतावनी जारी की गई है। हालांकि, इस जानलेवा गर्मी के बीच राहत की भी एक उम्मीद बची है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अगले 24 से 48 घंटों में कई जिलों में मौसम का मिजाज बदल सकता है, जिससे धूलभरी आंधी और हल्की बारिश (Rain And Thunderstorm) होने के आसार हैं।
दुर्ग रहा सबसे गर्म, रायपुर में पारा 45 के पार (Chhattisgarh Temperature Updates)
पिछले 24 घंटों की बात करें, तो दुर्ग जिला पूरे प्रदेश में सबसे ज्यादा तपा है। यहाँ अधिकतम तापमान (Maximum Temperature) 45.5°C रिकॉर्ड किया गया। वहीं, सरगुजा संभाग के अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 26°C दर्ज हुआ। राजधानी रायपुर की बात करें, तो आज भी यहाँ तीव्र लू चलने का अलर्ट है। शहर का पारा 45 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है, जिससे दोपहर के वक्त सड़कों पर सन्नाटा पसरा हुआ है।
आंधी से गिरा पोल, लू से बेजुबान पशु-पक्षियों की मौत (Wildlife Casualties Due to Heatwave)
भीषण गर्मी के साथ-साथ मौसम का उतार-चढ़ाव भी देखने को मिल रहा है। बुधवार को रायपुर के देवपुरी इलाके में अचानक आई तेज आंधी के कारण बिजली का पोल उखड़कर गिर गया (Power Outage Due to Storm)। वहीं, इस जानलेवा गर्मी का सबसे बुरा असर बेजुबान वन्यजीवों पर पड़ रहा है। खैरागढ़ के दल्लीखोली-लछना जंगल में पानी की कमी और लू की वजह से राष्ट्रीय पक्षी मोर और सिवेट समेत कई जीवों की मौत हो गई। इसके अलावा, कांकेर के सरोना इलाके में भी हीटवेव के कारण सैकड़ों चमगादड़ों के मरने की दर्दनाक खबर सामने आई है।
29 मई से मिलेगी थोड़ी राहत (CG Weather Change Update)
मौसम विभाग का अनुमान है कि 29 मई से प्रदेशभर में गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलेंगी और हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। इस मौसमी बदलाव के चलते प्रदेश के तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है, जिससे लोगों को झुलसाने वाली गर्मी से थोड़ी राहत (Relief From Scorching Heat) मिलने की उम्मीद है। स्थानीय प्रशासन ने नौतपा और भीषण लू को देखते हुए लोगों को दोपहर के समय बिना वजह घरों से बाहर न निकलने और खुद को हाइड्रेटेड रखने की सलाह दी है।



