आरसीपी इंफ्राटेग प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर राकेश कुमार पांडेय

टीआरपी। राजधानी रायपुर के सड्डू उरकुरा मार्ग पर सर्वसुविधायुक्त नया आवासीय प्रोजेक्ट ‘वीआइपी फेमिलिया’ लॉन्च होने जा रहा है, जो स्थानीय निवासियों को आधुनिक जीवनशैली की बड़ी सौगात देगा। आरसीपी इंफ्राटेक प्राइवेट लिमिटेड द्वारा विकसित किए जा रहे इस सिक्योर कैंपस प्रोजेक्ट में 1 BHK, 2 BHK और 3 BHK के प्रीमियम फ्लैट्स उपलब्ध कराए जा रहे हैं।

आरसीपी इंफ्राटेक प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर राकेश कुमार पांडेय ने बताया कि यह प्रोजेक्ट रिंग रोड नंबर 3 पर स्थित होने के कारण मोवा, सड्डू और उरकुरा जैसे प्रमुख क्षेत्रों को आपस में जोड़ता है। आस-पास कई नामी स्कूल और बड़े चिकित्सालय होने की वजह से यहां रहने वाले परिवारों को दैनिक सुविधाओं के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। बेहतरीन कनेक्टिविटी और प्राइम लोकेशन के चलते यह मध्यम और उच्च-मध्यम वर्गीय परिवारों के लिए घर खरीदने का एक शानदार और सुविधाजनक विकल्प साबित होगा।

आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा नया कैंपस
प्रोजेक्ट के तहत सर्वसुविधायुक्त फ्लैट्स के साथ-साथ रहवासियों के लिए कई लग्जरी और जरूरी सुविधाएं विकसित की जा रही हैं। इस आवासीय परिसर में खूबसूरत गार्डन, बच्चों के लिए खेल मैदान, समर्पित स्पोर्ट्स एरिया और एक बड़ा लॉन एरिया तैयार किया जा रहा है।

See also  परीक्षा के लिए हो जाएं तैयार, इसबार छत्तीसगढ़ में 9वीं-11वीं में जनरल प्रमोशन नहीं, स्कूल अपने स्तर पर करेंगे आयोजन

सुरक्षा के लिहाज से पूरे प्रोजेक्ट को एक पूरी तरह सिक्योर कैंपस (गेटेड कम्युनिटी) के रूप में विकसित किया जा रहा है। आरसीपी इंफ्राटेक प्राइवेट लिमिटेड का रियल एस्टेट में एक स्थापित ट्रैक रिकॉर्ड रहा है और इससे पूर्व भी इस ग्रुप द्वारा वीआईपी सिटी की कई सफल श्रृंखलाएं राजधानीवासियों के सामने पेश की जा चुकी हैं।

खास बातें
प्रोजेक्ट का नाम: वीआइपी फेमिलिया (VIP Familia)

लोकेशन: वीआइपी सिटी, सड्डू उरकुरा मार्ग, रिंग रोड नंबर 3, रायपुर।

प्रकार: 1 BHK, 2 BHK और 3 BHK फ्लैट्स।

प्रमुख सुविधाएं: सुरक्षित कैंपस, मॉडर्न गार्डन, प्ले ग्राउंड, स्पोर्ट्स और लॉन एरिया।

इस सर्वसुविधायुक्त प्रोजेक्ट का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है प्राइम लोकेशन पर स्थित होने के कारण आने वाले समय में इस क्षेत्र में प्रॉपर्टी की कीमतों में भारी उछाल आने की उम्मीद है।