टीआरपी डेस्क: शेयर बाजार (stock market) के निवेशकों के लिए एक बहुत बड़ी खबर आ रही है। रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) की कंपनी जियो प्लेटफॉर्म्स जल्द ही अपना आईपीओ (Jio IPO) बाजार में उतार सकती है। बाजार विशेषज्ञों (market experts) का अनुमान है कि यह भारत के इतिहास का अब तक का सबसे बड़ा आईपीओ होने वाला है। खबर है कि यह मेगा आईपीओ अगले महीने यानी जून 2026 में लॉन्च हो सकता है।
37,500 करोड़ का मेगा प्लान, हुंडई का टूटेगा रिकॉर्ड
मार्केट एक्सपर्ट्स के मुताबिक, जियो प्लेटफॉर्म्स के आईपीओ का साइज 30,000 करोड़ रुपये से लेकर 37,500 करोड़ रुपये के बीच हो सकता है। इसकी वैल्यूएशन (Jio valuation) करीब 130 अरब डॉलर से 180 अरब डॉलर रहने की उम्मीद है।
अगर ऐसा होता है, तो यह हुंडई मोटर इंडिया (Hyundai Motor India) के 27,870 करोड़ रुपये के आईपीओ का रिकॉर्ड भी तोड़ देगा। आपको बता दें कि रिलायंस की पिछली आम बैठक (Reliance AGM) में खुद मुकेश अंबानी ने कहा था कि जियो का आईपीओ 2026 की पहली छमाही (first half of 2026) में लाया जाएगा।
मुकेश अंबानी ने दिए संकेत, ग्लोबल स्तर पर बढ़ेगी पारदर्शिता
रिलायंस की ताजा वार्षिक रिपोर्ट (annual report) में चेयरमैन मुकेश अंबानी ने कहा कि कंपनी जियो प्लेटफॉर्म्स को ग्लोबल टेक्नोलॉजी लीडर (global technology leader) बनाने की दिशा में काम कर रही है। आईपीओ के जरिए कंपनी में पारदर्शिता बढ़ेगी। अंबानी ने साफ किया कि आईपीओ की तय समयसीमा नजदीक आ रही है और निवेशकों की भागीदारी बढ़ाने के लिए अलग-अलग विकल्पों पर लगातार विचार किया जा रहा है।
मुनाफे में 15% का उछाल, गूगल-मेटा की भी है हिस्सेदारी
आंकड़ों की बात करें तो जियो प्लेटफॉर्म्स लिमिटेड (Jio Platforms Limited) का कारोबार लगातार मजबूत हो रहा है। वित्त वर्ष 2025-26 में कंपनी का नेट प्रॉफिट (net profit) 15 फीसदी बढ़कर 30,053 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। वहीं, कंपनी का कुल रेवेन्यू भी 14.5% की बढ़त के साथ 1,46,885 करोड़ रुपये रहा। फिलहाल जियो में रिलायंस इंडस्ट्रीज की 66.43 प्रतिशत हिस्सेदारी है, जबकि दुनिया की दिग्गज टेक कंपनियां मेटा (Meta) और गूगल (Google) भी इसमें बड़े हिस्सेदार हैं। हालांकि, लॉन्चिंग की आधिकारिक तारीख (official date launch) का एलान होना अभी बाकी है।



