टीआरपी डेस्क: अगर आपके घर में एलपीजी सिलेंडर और पीएनजी (PNG Connection) पाइपलाइन दोनों हैं, तो यह खबर आपके लिए बहुत जरूरी है। सरकार आगामी 1 जून से गैस कनेक्शन को लेकर बेहद कड़े नियम लागू करने जा रही है। नए नियमों के मुताबिक, जिन घरों में पीएनजी की सप्लाई शुरू हो चुकी है, उन्हें अपना एलपीजी सिलेंडर सरेंडर (surrender LPG connection) करना होगा। ऐसा न करने पर आपका एलपीजी कनेक्शन हमेशा के लिए कैंसिल हो सकता है।
एक घर, एक कनेक्शन का नया नियम लागू
दरअसल, सरकार देश में रसोई गैस के दुरुपयोग और जमाखोरी को रोकना चाहती है। आंकड़े बताते हैं कि देश में पिछले 10 सालों में एलपीजी यूजर्स (LPG users) की संख्या दोगुनी होकर 33.5 करोड़ पहुंच गई है, जबकि पीएनजी का दायरा अभी सिर्फ 1.64 करोड़ घरों तक ही सीमित है।
कई लोग पीएनजी पाइपलाइन लेने के बाद भी एलपीजी सिलेंडर जमा करके रख रहे हैं। तेल कंपनियों (OMCs) ने अब ऐसे घरों की पहचान करने के लिए डिजिटल डेटाबेस को आपस में जोड़ दिया है। एक ही पते पर दोनों कनेक्शन रखना अब नियमों के खिलाफ माना जाएगा।
पीएनजी वाले इलाकों में नहीं मिलेगा सिलेंडर
नए नियम के तहत, जिन इलाकों में पीएनजी इंफ्रास्ट्रक्चर (PNG infrastructure) तैयार है, वहां के लोग अब घरेलू एलपीजी सिलेंडर बुक या रिफिल नहीं करा पाएंगे। अगर आपने नया पीएनजी कनेक्शन लिया है, तो उसके 30 दिनों के भीतर आपको पुराना एलपीजी कनेक्शन सरेंडर करना होगा।
ट्रांसफर की मिलेगी सुविधा
राहत की बात यह है कि अगर आप भविष्य में किसी ऐसे इलाके में शिफ्ट होते हैं जहां पीएनजी की सुविधा नहीं है, तो आप अपने पुराने सरेंडर किए गए एलपीजी कनेक्शन को दोबारा एक्टिव (reactivate LPG connection) करवा सकेंगे। सरकार ने पीएनजी कनेक्शन विस्तार की समय-सीमा को बढ़ाकर 30 जून तक कर दिया है।
गैस बुकिंग की डेडलाइन बदली, सब्सिडी पर बड़ा अपडेट
सिलेंडर की कालाबाजारी रोकने के लिए सरकार ने रिफिलिंग के दिनों (lock-in period for LPG refill) में भी बदलाव किया है। अब शहरी ग्राहक 21 के बजाय 25 दिनों से पहले दूसरा सिलेंडर बुक नहीं कर पाएंगे, जबकि ग्रामीण इलाकों के लिए यह समय-सीमा 45 दिन तय की गई है।
इसके अलावा, हर परिवार को साल में मिलने वाले 12 सब्सिडी वाले सिलेंडर (subsidized domestic cylinders) का नियम जारी रहेगा। इससे ज्यादा सिलेंडर लेने पर आपको बाजार की मौजूदा कीमत (market price) के हिसाब से भुगतान करना होगा। साथ ही, अब नया कनेक्शन लेने पर आपको संशोधित सिक्योरिटी डिपॉजिट और इंस्टॉलेशन चार्ज देना होगा।



