IPL 2026 Final, RCB vs GT Live Score: अहमदाबाद। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जा रहे इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के फाइनल मुकाबले में गुजरात टाइटन्स ने पहले खेलते हुए 155/8 का स्कोर बनाया। मैच में आरसीबी के तेज गेंंदबाजाें ने कमाल की गेंदबाजी की।
आईपीएल फाइनल में पहले बल्लेबाजी के लिए उतरी गुजरात की टीम की ओर से केवल वॉशिंंटन सुंदर (50 नाबाद) ने टिककर बल्लेबाजी की। गुजरात की शुरुआत बेहद खराब रही और उनको पहला झटका 22 रन पर कप्तान शुभमन गिल (10) के रूप में लगा, गिल को रजत पाटीदार ने जोश हेजलवुड की गेंद पर लपका। 26 रन के स्कोर पर साई सुदर्शन (12) भी भुवनेश्वर कुमार की गेंद पर आउट हो गए।
इसके बाद आए निशांत सिंधु टिककर खेल रहे थे, लेकिन वो भी 20 रन के स्कोर पर रसिक सलाम डार की गेंद पर देवदत्त पडिक्कल के हाथों लपके गए। सिंंधु के आउट होते हुए गुजरात का स्कोर 55/3 हो गया।
गुजरात का चौथा विकेट जोस बटलर (19) के रूप में गिरा, तब गुजरात का स्कोर 73 था। पांचवां विकेट अरशद खान का रहा, जो 6 गेंदों पर 15 रनों की स्लाॅगिंंग बैटिंंग के बाद आउट हो गए। अरशद के आउट होते हुए गुजरात का स्कोर 99/5 हो गया।
इसके बाद आए राहुल तेवतिया भी 7 रन बनाकर चलते बने, जो गुजरात की टीम का छठा विकेट रहे. सातवां विकेट जेसन होल्डर का रहा, जो 7 रन बनाकर भुवनेश्वर कुमार का शिकार बने। इस तरह भुवनेश्वर ने आईपीएल में अपने 28 विकेट पूरे किए. गुजरात के आखिरी आउट होने वाले बल्लेबाज राशिद खान रहे, उन्होंने 7 बनाए।
IPL 2026 Final, RCB vs GT Live Score: आरसीबी की ओर से रसिक सलाम डार सबसे सफल गेंदबाज रहे, उनको 3 विकेट लिए। वहीं भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड को 2-2 विकेट मिले. एक विकेट क्रुणाल पंड्या को मिला।



