अहमदाबाद। RCB vs GT IPL 2026 Final LIVE: आईपीएल 2026 के फाइनल मुकाबले में डिफेंडिंग चैंपियन आरसीबी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।
गुजरात टाइटंस खिताबी मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करेगी। कुछ ही देर में शाम साढ़े सात बजे सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल और साई सुदर्शन भुवी-हेजलवुड का सामना करेंगे।
फाइनल मुकाबले में RCB और GT की प्लेइंग XI
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (प्लेइंग इलेवन):
विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पंड्या, रोमारियो शेफर्ड, भुवनेश्वर कुमार, जैकब डफी, जोश हेजलवुड, रसिख सलाम डार।
गुजरात टाइटंस (प्लेइंग इलेवन):
साई सुदर्शन, शुबमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, राहुल तेवतिया, निशांत सिंधु, जेसन होल्डर, राशिद खान, कैगिसो रबाडा, अरशद खान, मोहम्मद सिराज।


