टीआरपी डेस्क: आज से जून का महीना शुरू हो चुका है। अगर आपको इस महीने बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम है, तो घर से निकलने से पहले छुट्टियों की लिस्ट जरूर देख लें। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा जारी कैलेंडर के मुताबिक, जून 2026 में देश के अलग-अलग राज्यों में कुल 11 दिन बैंकों में कामकाज नहीं होगा। इन छुट्टियों में 4 रविवार और दो शनिवार (दूसरे और चौथे) भी शामिल हैं। इसके अलावा 5 दिन त्योहारों और स्थानीय आयोजनों के चलते अलग-अलग शहरों में बैंक बंद रहेंगे।

ऑनलाइन बैंकिंग और ATM से निपटाएं काम

बैंक बंद रहने के बावजूद आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। डिजिटल इंडिया के इस दौर में बैंकों की छुट्टी का ऑनलाइन सुविधाओं पर कोई असर नहीं पड़ता है।

  • नेट बैंकिंग (Net Banking): आप घर बैठे ही मोबाइल ऐप या इंटरनेट बैंकिंग के जरिए किसी को भी पैसे ट्रांसफर कर सकते हैं।
  • यूपीआई (UPI Payment): गूगल पे, फोन पे या पेटीएम जैसी ऑनलाइन पेमेंट सुविधाएं 24 घंटे चालू रहेंगी।
  • एटीएम (ATM): कैश निकालने या जमा करने के लिए आप अपने नजदीकी एटीएम का इस्तेमाल बिना किसी रुकावट के कर सकते हैं।
See also  सत्यम बालाजी ग्रुप में मध्य भारत की सबसे बड़ी कर चोरी उजागर, 1000 करोड़ से ऊपर का लेनदेन कच्चे में पकड़ा आईटी की टीम ने

शेयर बाजार में भी 9 दिन नहीं होगा कामकाज

सिर्फ बैंक ही नहीं, बल्कि इस महीने शेयर मार्केट (Share Market Holidays June 2026) में निवेश करने वालों के लिए भी कई छुट्टियां आ रही हैं। जून के महीने में बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) में कुल 9 दिन कारोबार बंद रहेगा।

इसमें 8 दिन तो शनिवार और रविवार की नियमित छुट्टियां शामिल हैं। इसके अलावा, 26 जून को मुहर्रम (Muharram 2026) के मौके पर भी शेयर बाजार में कोई ट्रेडिंग नहीं होगी।