टीआरपी डेस्क: अगर आप भी घर में रसोई गैस सिलेंडर का इस्तेमाल करते हैं, तो आज यानी 1 जून 2026 से बड़ा बदलाव हो गया है। सरकार ने गैस कनेक्शन को लेकर नियमों को बेहद सख्त कर दिया है। देश में पीएनजी (Pipe Natural Gas) का दायरा तेजी से बढ़ रहा है, लेकिन लोग अभी भी एलपीजी (LPG Cylinder) का मोह नहीं छोड़ पा रहे हैं। आंकड़ों के मुताबिक, मार्च तक करीब 6.5 लाख नए PNG कनेक्शन लगे, लेकिन गैस की असल खपत 18% कम रही। यानी लोगों ने कनेक्शन तो ले लिया, पर खाना अब भी सिलेंडर पर ही बना रहे हैं। इसी को रोकने के लिए नया नियम लाया गया है।

नो ड्यूल कनेक्शन नियम: एक पता, एक ही कनेक्शन

अब सरकार ने एक घर, एक गैस कनेक्शन का नियम पूरी तरह लागू कर दिया है। जिन घरों में पाइप वाली पीएनजी गैस आ चुकी है, उन्हें अपना एलपीजी सिलेंडर कनेक्शन सरेंडर (LPG Connection Surrender) करना होगा। तेल कंपनियां अब ऐसे घरों की पहचान कर रही हैं जहां दोनों गैस मौजूद हैं। एक ही पते पर दोनों कनेक्शन पाए जाने पर आपका एलपीजी कनेक्शन ब्लॉक या ऑटोमेटिक कैंसिल (LPG Connection Cancel) किया जा सकता है। ऐसा गैस की कालाबाजारी और जमाखोरी रोकने के लिए किया जा रहा है।

See also  अमरनाथ यात्रा का पहला जत्था रवाना, उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने दिखाई हरी झंडी

एलपीजी छोड़ने पर मिलेगा ट्रांसफर वाउचर

जो लोग पीएनजी आने के बाद अपना पुराना एलपीजी कनेक्शन सरेंडर करेंगे, उन्हें गैस एजेंसी की तरफ से एक खास ‘ट्रांसफर वाउचर’ (Gas Transfer Voucher) दिया जाएगा। इसका फायदा यह होगा कि अगर आप भविष्य में किसी ऐसे शहर या इलाके में शिफ्ट होते हैं जहां पाइप वाली गैस (PNG) नहीं है, तो आप इसी वाउचर को दिखाकर तुरंत नया एलपीजी कनेक्शन चालू करवा सकेंगे।

रीफिलिंग का बदला समय, अब इतने दिन बाद ही मिलेगा दूसरा सिलेंडर

गैस सिलेंडरों की किल्लत और उनके गलत इस्तेमाल को रोकने के लिए सरकार ने दो सिलेंडरों की बुकिंग के बीच का समय (Lock-in Period) बढ़ा दिया है:अब आप पहला सिलेंडर लेने के25 दिन बाद ही दूसरा सिलेंडर बुक कर पाएंगे। पहले यह समय 21 दिन का था। गांवों के उपभोक्ताओं के लिए यह लॉक-इन पीरियड 45 दिन तय किया गया है। यानी 45 दिन से पहले दूसरा सिलेंडर नहीं मिलेगा।

See also  पंचायत चुनाव के पहले चरण के लिए मतदान कल, तैयारी पूरी

बिना OTP के नहीं मिलेगा सिलेंडर

गैस चोरी और फर्जी बुकिंग पर लगाम लगाने के लिए अब डिलीवरी का नियम भी बदल गया है। गैस सिलेंडर बुक करते ही आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी (Delivery Authentication Code) आएगा। जब डिलीवरी बॉय आपके घर सिलेंडर देने आएगा, तो उसे यह OTP देना अनिवार्य होगा। बिना ओटीपी दिखाए आपको सिलेंडर की डिलीवरी नहीं मिलेगी।