टेक डेस्क। स्मार्टफोन की दुनिया में बहुत बड़ा धमाका होने वाला है। एप्पल इस साल अपनी नई iPhone 18 सीरीज के साथ बाजार में तहलका मचाने की तैयारी में है। सबसे बड़ी बात यह है कि इस बार कंपनी अपना पहला फोल्डेबल (मुड़ने वाला) आईफोन भी पेश कर सकती है। इंटरनेट पर इस फोल्डेबल आईफोन की एक डमी यूनिट लीक हो गई है। इसे देखकर पहली बार इस जादुई फोन के पूरे लुक और साइज का अंदाजा लगा है।

लीक हुई तस्वीरों में यह नया फोल्डेबल आईफोन बिल्कुल सफेद रंग का दिखाई दे रहा है। इसे देखकर साफ पता चलता है कि एप्पल ने इसे किताब की तरह मुड़ने वाला (बुक-स्टाइल) डिजाइन दिया है। यह हाथ में पकड़ने पर काफी प्रीमियम और पतला लग रहा है। सूत्रों की मानें तो एप्पल इस फोन की मोटाई को कम से कम रखने के लिए दिन-रात काम कर रहा है।

कैमरा देखकर याद आ जाएगा iPhone Air

इस नए फोन का बैक कैमरा डिजाइन काफी अनोखा है। इसे पहली बार देखने पर आपको iPhone Air के कैमरा बार की याद आ जाएगी। एप्पल ने इस बार एक नया प्रयोग किया है।

See also  छत्‍तीसगढ़ के 30 रेलवे स्टेशनों का होगा कायाकल्प, मिलेगी हाईटेक सुविधाएं

कैमरा और लुक की खास बातें

  • फोन के पीछे तीन के बजाय सिर्फ दो ही कैमरे दिए गए हैं।
  • कंपनी ज्यादा कैमरे ठूंसने के बजाय फोन को स्लिम और हल्का रखने पर ध्यान दे रही है।
  • पहली खेप में ग्राहकों को सिर्फ ट्रेडिशनल सफेद रंग ही खरीदने को मिल सकता है।
  • हालांकि आईफोन 18 प्रो सीरीज में कई और नए रंग देखने को मिलेंगे।

अंदर खुलती है बड़ी स्क्रीन

स्क्रीन के मामले में यह फोन एक छोटी टैबलेट जैसा काम करेगा। जब फोन बंद रहेगा, तो बाहर की तरफ 5.5 इंच की स्क्रीन मिलेगी। लेकिन जैसे ही आप इसे खोलेंगे, अंदर 7.8 इंच का एक बड़ा डिस्प्ले आपका स्वागत करेगा। इस बड़ी स्क्रीन को संभालने के लिए एप्पल इसमें अपनी सबसे पावरफुल A20 Pro चिप लगाने जा रहा है।

फेस आईडी की छुट्टी, मिलेगी पुरानी टेक्नोलॉजी

इस फोन से जुड़ा एक और बड़ा अपडेट सामने आया है जो आपको हैरान कर सकता है। चर्चा है कि इस फोल्ड फोन में स्क्रीन पर फेस आईडी नहीं मिलेगी। इसकी जगह कंपनी पावर बटन पर ही फिंगरप्रिंट स्कैनर यानी Touch ID दे सकती है। ऐसा फोन को मोड़ने के दौरान स्क्रीन को सुरक्षित रखने के लिए किया जा रहा है।

See also  संसद में गूंजा केंद्रीय अर्द्धसैनिक बलों के आवास का मुद्दा, सांसद फूलोदेवी नेताम ने उठाया मामला