धमतरी। छत्तीसगढ के धमतरी जिला कलेक्ट्रेट परिसर में उस समय हड़कंप मच गया, जब जनदर्शन कार्यक्रम में पत्नी और दो बच्चो के साथ अपनी शिकायत लेकर पहुंचे एक शख्स ने मिट्टी तेल छिड़ककर आत्मदाह करने की कोशिश की। मौके पर मौजूद पुलिस के जवानों और कर्मचारियों की सतर्कता से बड़ा हादसा टल गया। युवक को तत्काल रोककर सुरक्षित किया गया।

रोहित सोनी का आरोप है कि जब वह अपना मकान बनवा रहा था, तभी 10 से 20 लोगों का समूह वहां पहुंचा और निर्माण बंद करा दिया। आवेदन के मुताबिक उसे मकान छोड़कर चले जाने के लिए धमकाया गया।

भाजपा पार्षद पर गंभीर आरोप

रोहित ने आवेदन में भाजपा पार्षद निलेश लुनिया और उनके साथियों का नाम लिया है। उसका कहना है कि लगातार घर खाली करने का दबाव बनाया जा रहा है। आरोप है कि उसे कथित तौर पर कहा गया, “भाजपा की सरकार है, मैं भाजपा का नेता हूं… देखते हैं तुम यहां कैसे रहते हो।”

See also  Chhattisgarh News: बस्तर में मानसून से पहले सरकार का मेगा प्लान: सड़कों और पुलों के काम में आएगी तेजी, लापरवाह ठेकेदारों पर गिरेगी गाज

रास्ता खोदकर आवागमन बाधित

पीड़ित का आरोप है कि उसके घर आने-जाने के रास्ते को खोदकर गड्ढा बना दिया गया है, जिससे आना-जाना बंद हो गया। रोहित का दावा है कि नगर निगम और अधिकारियों से कई बार शिकायत के बाद भी सुनवाई नहीं हुई।

न्याय के लिए परिवार संग पहुंचा जनदर्शन

समाधान न मिलने से परेशान रोहित अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ कलेक्ट्रेट में जनदर्शन कार्यक्रम में पहुंचा। वहां उसने प्रशासन के सामने अपनी परेशानी रखी।

जनदर्शन में मचा हड़कंप

कार्यक्रम के दौरान रोहित ने आत्मघाती कदम उठाने की कोशिश की। मौके पर मौजूद अधिकारियों और जवानों ने तुरंत हस्तक्षेप कर उसे रोक लिया और सुरक्षित किया। घटना के बाद कलेक्ट्रेट परिसर में अफरा-तफरी मच गई।फिलहाल प्रशासन मामले की जांच कर रहा है। रोहित ने आरोपियों पर कार्रवाई और सुरक्षा की मांग की है।