रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड ने उर्स के आयोजन को कुरआन व हदीस की तालीमात और शरीयत के मुताबिक करने के निर्देश दिए थे। बोर्ड ने साफ कहा था कि डीजे, धुमाल जैसी गैर-शरई गतिविधियों की अनुमति नहीं होगी।
अध्यक्ष खुद पहुंचे मौके पर
इसके बावजूद खम्हरिया में उर्स के दौरान प्रतिबंधित डीजे और धुमाल बजाने की सूचना मिली। जानकारी पर वक्फ बोर्ड अध्यक्ष डॉ. सलीम राज खुद मौके पर पहुंचे। उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों को तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए।
डीजे जब्त, 50 हजार जुर्माना
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए डीजे जब्त कर लिया। कमेटी पर 50 हजार रु. का जुर्माना लगाया गया। शुरुआती सूचना में 25 हजार जुर्माने की बात थी, लेकिन पुलिस कार्रवाई में 50 हजार का जुर्माना किया गया।
विरोध करने पर कमेटी के लोगों पर FIR दर्ज
जब्ती की कार्रवाई का विरोध करने पर कमेटी के लोगों के खिलाफ थाना खम्हरिया में FIR भी दर्ज की गई।
आगे भी होगी सख्त कार्रवाई
वक्फ बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि आदेशों की अवहेलना करने वालों पर आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। बोर्ड का मकसद धार्मिक आयोजनों को पूरी तरह कुरआन व हदीस की शिक्षाओं के अनुरूप कराना है।




