टीआरपी डेस्क। सीबीएसई 12वीं के उन हजारों छात्रों के लिए इस वक्त की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है, जो अपने रिजल्ट से खुश नहीं हैं और नंबर बढ़वाने की आस में बैठे हैं। अगर आप भी कॉपियों की री-चेकिंग या री-ईवैल्यूऐशन करवाना चाहते हैं, तो समय बहुत ही कम बचा है। बोर्ड ने साफ कर दिया है कि 6 जून की आधी रात तक ही इसके लिए ऑनलाइन फॉर्म भरे जा सकते हैं। जरा सी भी देरी हुई तो यह मौका हमेशा के लिए हाथ से निकल जाएगा।

इस बार देश भर से रिकॉर्ड तोड़ आवेदन आ रहे हैं। पोर्टल खुलने के कुछ ही घंटों के भीतर आवेदनों की संख्या 16 हजार पार कर गई थी, जबकि आज सुबह तक 40 हजार से ज्यादा बच्चे अप्लाई कर चुके हैं। शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के मुताबिक यह आंकड़ा 80 हजार तक पहुंचने की उम्मीद है।

कॉपियों की जांच पर बवाल और नया चेयरमैन

रिजल्ट आने के बाद से ही ऑन-स्क्रीन मार्किंग को लेकर काफी विवाद चल रहा था। छात्र लगातार कॉपियों की जांच पर सवाल उठा रहे थे। इसी गहमागहमी के बीच सरकार ने एक बहुत बड़ा फैसला लिया है। बोर्ड के चेयरमैन राहुल सिंह को अचानक पद से हटा दिया गया है। अब उनकी जगह सीनियर आईएएस अफसर लोखंडे प्रशांत सीताराम को सीबीएसई का नया जिम्मा सौंपा गया है। सूत्रों का कहना है कि इस बड़े बदलाव से पूरी प्रक्रिया को और बेहतर बनाया जाएगा।

See also  रेडियो से बदल रही महिलाओं की सोच! दीदी के गोठ पर CM विष्णु देव साय का बड़ा संदेश

फीस का पूरा गणित और जरूरी नियम

बोर्ड ने साफ किया है कि इस प्रोसेस में केवल वही छात्र हिस्सा ले सकते हैं, जिन्होंने पहले अपनी उत्तर पुस्तिका की स्कैन कॉपी के लिए अप्लाई किया था और उसे हासिल कर लिया है।

अगर आपने स्कैन कॉपी ले ली है, तो इन बातों का ध्यान रखें

  • गलतियों की जांच के लिए 100 रुपये प्रति उत्तर पुस्तिका देने होंगे।
  • पुनर्मूल्यांकन (री-ईवैल्यूऐशन) के लिए 25 रुपये प्रति प्रश्न के हिसाब से फीस तय की गई है।
  • फीस ऑनलाइन जमा होगी। इसके लिए 4 बैंक तय किए गए हैं। खास बात यह है कि पेमेंट करने के लिए छात्र या माता-पिता का खाता उसी बैंक में होना जरूरी नहीं है।

धोखाधड़ी वाले लिंक से रहें सावधान

चूंकि आवेदनों की संख्या बहुत तेजी से बढ़ रही है, इसलिए बोर्ड ने छात्रों और अभिभावकों को एक सख्त सलाह दी है। इंटरनेट पर घूम रहे किसी भी तरह के फर्जी लिंक या अनधिकृत वेबसाइट पर क्लिक न करें। केवल सीबीएसई की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर ही फॉर्म भरें ताकि आपके पैसे और साल दोनों सुरक्षित रहें।

See also  बिहार कैबिनेट विस्तार की उलटी गिनती शुरू, 1 अणे मार्ग छोड़ नीतीश पहुंचे नए घर, सम्राट चौधरी के साथ हुई सीक्रेट मीटिंग