टीआरपी डेस्क: टेक बाजार में धूम मचाने के लिए शाओमी का सब-ब्रांड रेडमी भारत में अपनी नई ‘टर्बो सीरीज’ उतारने की पूरी तैयारी कर चुका है। स्मार्टफोन लवर्स के लिए बड़ी खबर यह है कि कंपनी जल्द ही भारतीय बाजार में अपना धाकड़ फोन Redmi Turbo 5 लॉन्च करने वाली है। हालांकि, कंपनी ने अभी तक इसकी आधिकारिक तारीख का ऐलान नहीं किया है, लेकिन लॉन्चिंग से पहले ही इसके डिजाइन और लुक से पर्दा उठ गया है। बैक पैनल पर दो बड़े कैमरे और एक गोल एलईडी फ्लैश (LED flash) दिख रही है, जो बिल्कुल इसके चीनी मॉडल जैसा फील दे रही है।
16 जून को होगी ग्रैंड एंट्री! लीक हुआ प्रमोशनल पोस्टर
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर नामी टिपस्टर संजू चौधरी ने इस अपकमिंग फोन का एक कथित प्रमोशनल पोस्टर (Redmi Turbo 5 promotional poster leak) लीक कर दिया है। इस पोस्टर के मुताबिक, यह दमदार स्मार्टफोन भारत में आगामी 16 जून को दस्तक देने जा रहा है।
अटकलें यह भी हैं कि कंपनी इस प्रीमियम फोन को एक खूबसूरत ‘वाइट कलर’ वेरिएंट में भी पेश कर सकती है। हालांकि, रेडमी ने अभी तक अमेज़न (Amazon India) के लैंडिंग पेज या अपने आधिकारिक हैंडल्स पर कोई नया अपडेट जारी नहीं किया है। चर्चा तो यह भी है कि इसी दिन बजट लवर्स के लिए Redmi 17 5G भी मार्केट में उतारा जा सकता है।
अमेजिंग फीचर्स: 7560mAh की महाबली बैटरी और 100W चार्जिंग
लीक हुए पोस्टर और चीनी वेरिएंट के आधार पर इस फोन के जो स्पेसिफिकेशन्स (Redmi Turbo 5 specs) सामने आए हैं, वे सच में होश उड़ाने वाले हैं:
- डिस्प्ले: इसमें 6.59-इंच का 1.5K फ्लैट OLED डिस्प्ले मिल सकता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 3,500 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ आएगा। इसमें Dolby Vision का सपोर्ट भी होगा।
- प्रोसेसर और रैम: रफ्तार के लिए इसमें 4nm आर्किटेक्चर पर बना तगड़ा MediaTek Dimensity 8500 Ultra चिपसेट दिया जा सकता है। इसके साथ ही 16GB तक की भारी-भरकम LPDDR5X रैम और 512GB की UFS 4.1 स्टोरेज मिल सकती है।
- बैटरी बैकअप: फोन का सबसे बड़ा हाइलाइट इसकी 7,560mAh की बैटरी है, जो 100W की तूफानी फास्ट चार्जिंग (fast charging support) को सपोर्ट करेगी।
कैमरा सेटअप भी है बेहद खास
फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए इसके रियर में 50 मेगापिक्सल का मुख्य कैमरा (LYT600 सेंसर) और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड लेंस मिल सकता है। वहीं, सेल्फी के लिए फ्रंट में 20 मेगापिक्सल का धांसू कैमरा (OV20B सेंसर) मिलने की बात कही गई है।



